5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेहड़ के गांवों में हादसों का सबब बन रहे झाडिय़ों से अटे मार्ग

ग्राम पंचायतें व पीडब्ल्यूडी नहीं दे रहा ध्यान, चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बन रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Pradeep Singh Bidawat

•

Updated: 25 Nov 2017, 4:20 PM IST

jalore news



हाड़ेचा. नेहड़ के कई गांवों में बाढ़ के साथ ही पानी के भराव से सड़क मार्ग पर बबूल की झाडिय़ांवाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बन रही है। ग्राम पंचायत व सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से इस समस्या के समाधान को लेकर कोईठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।ऐसे में लोग खासी दिक्कत उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आमली से वेडिय़ा सड़क पर आमली की सरहद, मालीपरा, खासरवी, सूथड़ी, सुराचंद की सरहद में कई जगह बबूल की टहनियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इधर हाड़ेचा से रतौड़ा, चितलवाना से होथीगांव, बावरला से जोरादर व भवातड़ा की सरहद में, सूथड़ी से वरणवा, सूथड़ी से खेजडिय़ाली के बीच सड़क के बीचों-बीच बबूल की झाडिय़ों ने सड़क को ओढ़ ली है।ऐसे में वाहनों को आमने-सामने गुजरना तो दूर मोड में साइड लेना भी मुश्किल हो रहा है।
कर रहे अनदेखी
नेहड़ की अधिकतरग्राम पंचायतों की ओर से नरेगा के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग से एनओसी के माध्यम से सफाई कार्रवाई जा सकती है, लेकिन ग्राम पंचायतों की ओर से इसमें रुचि नहीं दिखाई जा रही है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
इनका कहना है...
रतौड़ा गांव में गोमी से जाने वाले रास्ते पर कई जगह बबूल परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्राम पंचायत व सार्वजनिक निर्माण विभाग को अवगत करवाया, लेकिन उसके बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
-गजेन्द्रसिंह, ग्रामीण, रतौड़ा
चितलवाना से हाड़ेचा के बीच कई जगह सड़क पर बबूल की झाडिय़ां होने से वाहन चलाते हुए परेशानी होती है, कई बार हादसे भी बबूल कहीं झाडिय़ां कारण बनती है।
- टीकमसिंह, निजी बस संचालक
कई ग्राम पंचायतों को एनओसी दी गई है, कई जगह सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से सफाई अभियान चल रहा है, वहीं अन्य जगह सड़क पर बबूल की झाडिय़ां की कटाई की जाएगी।
-मदनलाल चौधरी, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सांचौर