
Chitalwana burial in the Ashapura Mata Temple of Borli village
चितलवाना. झाब थाना क्षेत्र के बोरली गांव में आशापुरा माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने चांदी के मुकट व अन्य सामान चुरा लिए। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चेारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी चैनप्रकाश ने बताया कि बोरली गांव के आशापुरा माता मंदिर से अज्ञात चोर चांदी की छत्तर, मुकुट, चरण पादुका व कलश चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की। चोरों ने माता की प्रतिमा से हार नहीं चुराया। पुलिस ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवाओं की तस्वीर कैद हुई है। चोरों ने मंदिर में घुसने के बाद कैमरों का मुंह घुमा दिया था। गौरतलब है कि बोरली गांव में स्थित महादेव मंदिर में दो बार चोरों ने दानपेटी से रुपए व चांदी के गहने चुरा लिए थे। इसके बाद तीसरी बार आशापुरा माता मंदिर में चोरी की वारदात हुई है।
महीने भर पहले ही हुई थी प्रतिष्ठा
बोरली गांव में आशापुरा माता मंदिर की महीने भर पहले ही प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। ऐसे में चोरों ने रैकी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है।मंदिर से चांदी के मुकुट व छत्तर की चोरी हुई है। पुलिस के अनुसार चेारों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भनक लगने पर कैमरों का मुंह भी घुमा दिया था। पुलिस गश्त व्यवस्था में ढिलाई के चलते हालात ऐसे बन रहे हैं। हालांकि पुलिस गश्त करने का दावा करती है, लेकिन इस दावे के विपरीत हकीकत कुछ और ही है।
पहले हुई चोरी का भी नहीं खुला राज
बोरली गांव में इससे पहले महादेव मंदिर व बोरली निवासी मोहनसिंह के सूने मकान का ताला तोडक़र चोर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए थे। इन मामलों में भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।
इनका कहना है...
&बोरली गांव स्थित आशापुरा माता मंदिर में चोरी के बाद अज्ञात चेारों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
- चैनप्रकाश, थाना प्रभारी, झाब
रास्ता रोकने और पत्थरबाजी करने का मामला दर्ज
सायला ञ्च पत्रिका. सायला थाना क्षेत्रके अंतर्गत सांगाणा में भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही रैली को रोकने और पत्थरबाजी करने का मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्टकर्ता रतन सुथार की रिपोर्ट पर अयुबखान, शौकत खान, शोकतखां, हनीफ खान, जुसब खान, अयुबखान, अबदे खान, बशीरखां समेत 35 जनों के खिलाफ रास्ता रोकने और पत्थरबाजी करने का मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया था कि इस दौरान रैली में शरीक एक बालक भी घायल हो गया। जिसका मेडिकल करवाया गया है।
Published on:
19 Mar 2018 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
