
- जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन में लिया भाग, वक्ताओं ने किया संबोधित
जालोर. देश में बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलक्टे्रट के सामने विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह राठौड़ ने कहा कि देशभर में मंहगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है । पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस सिलेंडर से लेकर आटा,दाले, खाद्य तेल जैसी जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीना बेहाल कर रखा है। उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ रही महंगाई से आमजन का जीना बेहाल हो गया है। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं निर्णय से देश में निरतंर महंगाई बढ़ रही है। केंद्र सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचा रही है। देश का गरीब नागरिक और अधिक गरीब होता जा रहा है। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सवाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, वाघसिंह पुनग,जिला उपाध्यक्ष डॉ. शमशेर अली, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल,उप प्रधान महदेवाराम देवासी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष ममता जैन, जिला महासचिव लीला राजपुरोहित ने सम्बोधित किया। धरना कार्यक्रम के बाद कांग्रेसजनों ने केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओ ने सडक़ पर केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा देश मे बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी को रोकने में नाकाम केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में पुलिस को गिरफ्तारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नत्थू खान, पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जोशी,जिला परिषद सदस्य मांगीलाल प्रजापत, जिला सचिव सरोज चौधरी,पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी, उप प्रधान अमृत प्रजापत, नेता प्रतिपक्ष कालूराम मेघवाल, पार्षद राजेन्द्र सोलंकी,पार्षद बसन्त सुथार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दवे, पार्षद सुरेश मेघवाल, अनिल पंडत, शीला चौधरी, महिला जिला उपाध्यक्ष ममता माली सहित कई जने मौजूद थे।
अचानक पहुंची महिला और नारेे लगाए मोदी जिंदाबाद
कांगे्रस की ओर से धरना प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर नारेबाजी चल रही थी। इस बीच एक महिला अचानक से धरना कार्यक्रम के बीच पहुंच गई और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। इस दौरान इस महिला ने कांगे्रस को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी की। इस माहौल में भी कांगे्रस पदाधिकारियों ने धैर्य का परिचय दिया और उस महिला को शांतिपूर्वक वहां से रवाना कर दिया।
Published on:
05 Aug 2022 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
