7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रातभर गूंजते रहे पटाखे, अब चल रहा रामा—श्यामा का दौर

जालोर जिले में दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Pradeep kumar Beedawat

•

Updated: 20 Oct 2017, 11:22 AM IST

jalore diwali photo

जालोर. जालोर जिले में दीपावली का त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रातभर पटाखों और आतिशबाजी के बीच लोगों ने लक्ष्मीपूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। वहीं शुक्रवार को लोग रामा—श्यामा कर एक—दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
जिलेभर में दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जालोर शहर, भीनमाल, आहोर, सायला, बागोड़ा, चितलवाना, सांचौर, रानीवाड़ा इलाके में रातभर पटाखों का शोर गूंजता रहा। सुबह से ही लोग एक—दूसरे के घर जाकर दीपावली की बधाई देने में जुटे हैं। इससे पूर्व सुबह गोवर्धन पूजा कर महिलाओं ने परम्पराओं का निर्वहन किया। आतिशबाजी के बीच कई जगह आग भी लगी और दमकल दौड़ती रही। रानीवाड़ा इलाके में आग लगने से दुकान में नुकसान हुआ। बड़गांव कस्बे में लगी आग से लोगों का खासा नुकसान हुआ।
रात्रि में लोगों ने उत्साह साथ लक्ष्मी का पूजन करके खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। युवाओं में पटाखों और आतिशबाजी का विशेष क्रेज नजर आया। रातभर पटाखों की आवाजें गूंजती रही। सुबह गोवरधन पूजा के दौरान संस्कृति झलकी और पशुधन की पूजा की गई। ग्रामीण इलाकों में दीपावली के दौरान लोगों ने बड़े—बूढ़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। बच्चों और युवाओं में पटाखों और आतिशबाजी को लेकर विशेष उत्साह रहा।

रात तक जारी रही खरीददारी
दीपा वली के अवसर पर नई वस्तुएं खरीदने का दौर भी जारी रहा। लोगों ने अपनी—अपनी पसंद के अनुसार खरीददारी की। सर्वाधिक भीड़ पटाखों की दुकान पर रही। लोग देर रात तक बाजारों में जुटे रहे।

रोशनी देखने उमड़े
बाजारों में रोशनी देखने के लिए भी लोग उमड़े। रात्रि में घर के बाहर दीपक जलाने में महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। इलेक्ट्रोनिक रोशनी शृंखलाएं भी आकर्षण का केन्द्र रही। लोग बाजारों में रोशनी देखने पहुंचे और आतिशबाजी का भी आनंद लिया।