जिले में कई जगह विद्युत पोल बदहाल स्थिति में है। बाढ़ के चलते कई जगह हालात विकट हैं, लेकिन डिस्कॉम के जिम्मेदार उससे सबक लेते नहीं दिख रहे। इस मामले में पेड़ पर बिजली के तार बांधने से हादसा हुआ है, जिसकी जिम्मेदारी फिलहाल डिस्कॉम ने नहीं ली है। ग्रामीणों ने इलाके में डिस्कॉम से विद्युत लाइनों को सुधरवाने की मांग करते हुए मृतका के परिजनों के लिए मुआवजा मांगा है।