7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली के दिन चितलवाना में पुलिस ने किया यह बड़ा काम

जालोर के चितलवाना थाना के हाईवे पर नाकाबन्दी के दौरान चितलवाना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Pradeep kumar Beedawat

•

Updated: 19 Oct 2017, 9:01 PM IST

chitalwana police jalore

चितलवाना. दीपावली के मौके पर चितलवाना थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 1125 कार्टून अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। यह गुजरात में सप्लाई होना था। पुलिस ने ट्रक के साथ दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है।

चितलवाना के थाना प्रभारी तेजूसिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देश पर दीपावली के दौरान विशेष गश्त और धरपकड़—नाकाबंदी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान शराब से भरा ट्रक सांचौर की ओर जा रहा था। उसे रुकवाया तो उसमें अवैध शराब भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक अलवर निवासी आशीष उर्फ़ गोलू पुत्र मिथुन लाल नाई को गिरफ्तार किया।
ट्रक के आगे एस्कोर्टिंग कर रहे कार चालक राजगढ़ चुरू निवासी मुकेश पुत्र जसवन्तसिंह जाट को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मौके पर एएसपी जसाराम बोस, डिप्टी फाऊ लाल सहित जाब्ता मौजूद रहा। जानकारी मिली है कि यह शराब गुजरात में अवैध रूप से सप्लाई होनी थी। बीते कुछ माह में चितलवाना थाना प्रभारी तेजूसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई शानदार सफलताएं अर्जित की है और बड़ी कार्रवाइयां कर अपराधियों में खौफ पैदा किया है। जिले में सबसे अधिक शराब की धरपकड़ इसी थाना पुलिस ने की है। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के अनुसार पूरे जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है और मुखबिरों को उचित प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।

गुजरात में शराबबंदी है बड़ा कारण
पड़ोसी राज्य गुजरात में शराब बंदी यहां शराब तस्करी का सबसे बड़ा कारण है। गुजरात में शराब की मांग अधिक होने के चलते कई लोग शराब सप्लाई व तस्करी को अपना धंधा बनाए हुए हैं। पूर्व के कुछ सालों में पुलिस की मिलीभगत की बात भी सामने आई थी। परन्तु अब हो रही लगातार कार्रवाइयों से यह लग रहा है कि जिले की पुलिस अवैध शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रयास करके कार्रवाइयों में जुटी है।