7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालोर में ऊर्जा राज्य मंत्री ने किया मुख्य समारोह में ध्वजारोहरण

जिले में उत्साह व उमंग के साथ स्वाधीनता दिवस मनाया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Pradeep kumar Beedawat

•

Updated: 15 Aug 2017, 5:17 PM IST

jalore 15 aug photo

pushpendra singh ranawat sworn the parade

जालोर. 71 वां स्वाधीनता दिवस समारोह जालोर जिले मंे उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह स्थानीय जालोर स्टेडियम मेें सम्पन्न हुआ जहां राज्य के ऊर्जा राज्य मंत्राी पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने ध्वजारोहण कर समारोेह का शुभारम्भ किया।
स्वाधीनता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह मेें मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने जालोर स्टेडियम में परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमाण्डर कैलाशदान के नेतृत्व मे मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में राजस्थान पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी, जिला कलक्टर एल.एन.सोनी, जालोर विधायक श्रीमती अमृता मेघवाल, पूर्व मंत्राी जोगेश्वर गर्ग, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, उप वन संरक्षक अनिता उपस्थित थे। समारोेह में महामहिम राज्यपाल का आम जनता के नाम संन्देश का पठन अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर ने किया। जालोर नगर की विभिन्न राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयांे के छात्र-छात्राआंे ने आकर्षक व्यायाम की प्रस्तुति दी। इसके बाद स्काउट के छात्रा-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पिरामिडों का प्रदर्शन किया।
समारोह में ऊर्जा राज्य मंत्राी पुष्पेन्द्र सिंह ने स्वाधीनता दिवस पर उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए स्वाधीनता संग्राम में अपना जीवन न्यौछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों का स्मरण करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गये जन कल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया वहीं उपस्थित आम लोगों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित कार्यो में सहभागी बनकर राज्य को विकास के पथ पर आगे बढाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मुख्य अतिथि द्वारा 50 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। समारोह में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा गैर नृत्यकों ने परम्परागत वेश-भूषा में गैर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने सेल्फी से होने वाले नुकसानों के बारे में अपनी आकर्षक प्रस्तुति देकर सर्वाधिक दाद बटौरी।
समारोह में जालोर नगर परिषद के सभापति भंवरलाल माली, जालोर प्रधान सुश्री संतोष कुमारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.डी.धानिया, जालोर उपखड अधिकारी राजेन्द्रसिंह, उप पुलिस अधीक्षक दुर्गसिंह राजपुरोहित, तहसीलदार सुश्री ममता लहुआ सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी गण एवम् नागरिक उपस्थित थे। मुख्य समारोह से पूर्व जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर एल.एन.सोनी ने सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया तथा पुलिस गारद की सलामी लीे। इस अवसर पर कलेक्टेªट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश कार्यालय पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कमलचन्द नाहर ने ध्वजारोहण किया जबकि पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने, जिला परिषद भवन पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना ने, उपखण्ड कार्यालय पर उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने, तहसील कार्यालय पर तहसीलदार सुश्री ममता लहुआ, जिला अभिभाषक कार्यालय पर अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने एवं पेंशनर कार्यालय पर धनराज दवे ने ध्वजारोहण किया। मध्यांह में बालीबाल व क्रिकेट मैच भी आयोजित किए गए।