4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेहड़ क्षेत्र की आस्था का केंद्र ढब्बावाली माताजी मंदिर की प्रतिष्ठा के दौरान होगी पुष्प वर्षा, भक्ति संध्या में कलाकारों ने बांधा समा

- पाक के हिन्दू धर्मावलम्बी भी आजादी से पूर्व दर्शन कर मन्नत मांगते थे, सदियों पुराने ढब्बावाली माता मंदिर की आज होगी प्रतिष्ठा

2 min read
Google source verification
नेहड़ क्षेत्र की आस्था का केंद्र ढब्बावाली माताजी मंदिर की प्रतिष्ठा के दौरान होगी पुष्प वर्षा, भक्ति संध्या में कलाकारों ने बांधा समा

नेहड़ क्षेत्र की आस्था का केंद्र ढब्बावाली माताजी मंदिर की प्रतिष्ठा के दौरान होगी पुष्प वर्षा, भक्ति संध्या में कलाकारों ने बांधा समा


हाड़ेचा. नेहड क्षेत्र के अति प्राचीन मंदिर ढब्बावाली माता मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान गुरुवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर भक्ति मय कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों का सम्मान किया गया। प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन ढब्बावाली माताजी की प्रतिष्ठा में आचार्य पंडित पुरेंद्र व्यास, पंडित दिनेश जोशी, पंडित कमलेश द्विवेदी, पंडित दीपक भाई, पंडित कौशिक जोशी एवं तुषार जोशी सहित 25 पंडितों के सान्निध्य में स्थापित श्वेता आत्माओं का पूजन, मां भगवती का राजोतसार पूजन, ग्रहादि होम, भगवान भोलेनाथ का लघु रुद्र हवन, आत्मक शतचंडी हवन, पाठ, फलाधिवास, धुपाधि वास, वस्त्राधिवास, नेत्राभिनंदन संस्कार, शिखराभिषेक, उत्तर पूजन, शाम आरती, शयादिवास किया गया। नव कुंडी हवन में 38 जोड़े यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी करती है ढब्बावाली मां
नेहड़ क्षेत्र के खासरवी गांव के ढब्बावाली माता का मंदिर अति प्राचीन मंदिर है। जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में मन्नत लेकर आने वाले हर श्रद्धालु की इच्छा पूरी होती है। इतना ही नही खासरवी स्थित मंदिर जो कि नेहड़ क्षेत्र के आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ पाकिस्तान की सीमा से सटा धार्मिक स्थल होने से आजादी से पहले पाकिस्तानी हिन्दू श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते थे। वहीं नेहड़ क्षेत्र की आस्था स्थल वाले इस मंदिर की बदौलत यहां आज भी चोरी करने से लोग डरते हैं। ऐसी मान्यता है कि गांव में किसी प्रकार की चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी किया हुआ सामान व धन गांव की सरहद से बाहर नहीं ले जा सकता है। वहीं जब तक वह चोरी किया माल वापस नहीं रखता उसे गांव से बाहर जाने का रास्ता भी नहीं मिलता। वहीं गांव में रहने वाले रहवासी घरों के मुख्य बाहर के गेट खुले रखते थे । इतना ही नहीं खासरवी गांव के माता के मंदिर पर छत नहीं होने से गांव के लोग भी बिना छत के ही रहते थे। किंतु जब ढब्बा वाली माता के मंदिर निर्माण की इजाजत मिलने के बाद लोगों ने घरों की छत बनाना शुरू किया। इससे पहले लोग कच्चे मकानों में ही रहते थे।
आज होगा विशाल धार्मिक कार्यक्रम, मंदिर की होगी प्रतिष्ठा
खासरवी गंाव में चल रहे प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ मंत्रोच्चार से प्रतिष्ठा होगी। वहीं पुष्प वर्षा व फले चुंदडी का आयोजन होगा।
भक्ति संध्या में देर रात तक प्रस्तुति दी
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन शाम को विशाल भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें जोग भारती एंड पार्टी और सोनू कंवर रावणा जोधपुर और झांकी कुणाल राज एंड पार्टी की ओर से प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान भवानीगिरी महाराज,महामंडलेश्वर रवि शरणानंद महाराज, रामचंद्र गिरी महाराज, पुनमाराम महाराज, तीर्थगिरी महाराज ने प्रवचन दिए।
लाभार्थियों का सम्मान किया
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में चढ़ावे के लाभार्थी परिवारों के सदस्यों का प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर हिंदूसिंह दुठवा, रामसिंह चारणीम, बलवंतसिंह, चुन्नीलाल, जालमसिंह, मोहनसिंह, मफाराम, अशोक शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
महोत्सव में जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की
खासरवी में ढब्बावाली माताजी मंदिर की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रम में चौथे दिन सांसद देवजी एम पटेल ,पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने शिरकत की।