रास्ता बहाल के प्रयास जारी
जालोर-बिशनगढ़ मार्ग अब एनएच के अंतर्गत है। नदी में बहाव के चलते यह रास्ता बंद है। बिशनगढ़ जवाई नदी रपट काफी बह चुकी है और इसमें गड्ढे पडऩे के साथ पानी का वेग से बहाव जारी है। इधर, रास्ता अवरुद्ध होने के बाद शुक्रवार से एनएच की ओर से रपट मरम्मत के लिए प्रयास शुरू किए गए। विभागीय अधिकारी के अनुसार बहाव अधिक होने से दिक्कत आ रही है। पानी का बहाव कम नहीं हुआ तो पहले स्तर पर इसमें बड़े-बड़े पत्थर डालकर रास्ते बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। बाद में इसे व्यवस्थित किया जाएगा। दूसरी तरफ संबंधित एजेंसी ने मोकलसर-जालोर एनएच के भाग के लिए काम भी शुरू कर दिया है।ऐसे में भविष्य में यहां पुल का निर्माण भी हो जाएगा।
एक आरओबी और जवाई नदी पर पुल भी बनेगा
पैकेज 4 के तहत हाईवे के सभी बाईपास शामिल है। इसमें बिशनगढ़ जवाई नदी में रपट के स्थान पर पुल निर्माण के बाद हाईवे क्रॉस करेगा और उसके बाद बाईपास जालोर के निकट सी-44 रेलवे क्रॉसिंग के स्थान से होते हुए निकलेगा। यहंा पर एक आरओबी का निर्माण भी होगा। साथ ही आगे जवाई नदी के बहाव क्षेत्रके ऊपर एक बड़ा पुल भी प्रस्तावित है। हाईवे पुल को क्रॉस करता हुआ सांकरना के पास फिर से मुख्य मार्ग में जुड़ जाएगा। यह प्रोजेक्ट भी बन चुका है, लेकिन अभी मंत्रालय से स्वीकृति के इंतजार में है। इसकी स्वीकृति जारी होने के बाद जालोर शहर के लिए एक बेहतर श्रेणी का पुल भी उपलब्ध रहेगा।