
No Security guard at ATM center
आहोर. बागोड़ा क्षेत्र के मोरसीम गांव में चोरों द्वारा एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन सुरक्षा गार्ड व ग्रामीणों की सजगता से चोर अपने मंसुबों में सफल नहीं हो पाए तथा चोर धर गए। लेकिन आहोर में बैंक एटीएम केन्द्र पर सुरक्षा गार्ड ही तैनात नहीं है। ऐसे में एटीएम केन्द्र पर चोर एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करते है तो उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। कस्बे में एसबीआई बैंक का राउमावि के सामने व नेणचंद कोठारी मार्ग का एटीएम केन्द्र में दो-दो एटीएम मशीने लग हुई है। इसी तरह जालोर नागरिक सहकारी बैंक शाखा का एटीएम बैंक के समीप है। यहां सुरक्षा तथा किसी अनहोनी को रोकने के लिए कोई सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं है। एटीएम सुरक्षा गार्ड के अभाव में रात्रि में चोर कभी भी एटीएम में सेंधमारी की वारदात को अंजाम दे सकते है। लेकिन बैंक प्रशासन की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
रात को एटीएम पर लगा देते हैं ताला
नेणचंद कोठारी मार्ग पर एसबीआई तथा हॉस्पिटल रोड पर जालोर नागरिक सहकारी बैंक के एटीएम केन्द्र पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं होने से शाम को एटीएम केन्द्र पर ताला लगा दिया जाता है। वहीं इसके दूसरे दिन बैंक खुलने पर ही वापस एटीएम केन्द्र को भी खोला जाता है। रात्रि में राउमवि के सामने स्थित एसबीआई का एटीएम केन्द्र खुला रहता है लेकिन सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं है। रात्रि मेें इस एटीएम में मनी का टोटा तथा तकनीकी खराबी के कारण एटीएम मशीने बंद होती है। ऐसी स्थिति में दो एटीएम केन्द्र बंद होने से उपभोक्ताओं को मनी आहरण में परेशानी होती है।
हो सकती है अनहोनी
एटीएम केन्द्र पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कभी भी अनहोनी हो सकती है। सुरक्षा गार्ड के अभाव में एटीएम केन्द्र भी दुर्दशा का शिकार बने हुए है। सुरक्षा गार्ड नहीं होने से दो एटीएम केन्द्र तो रात्रि में बंद ही कर दिया जाता है।
- अशोक कुमार सेन, कस्बेवासी
रात्रि को करते है बंद
बैंक एटीएम केन्द्र पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं होने से सुरक्षा की दृष्टि से बैंक के समीप स्थित एटीएम को बैंक बंद होने पर बंद कर दिया जाता है। वैसे आदर्श राउमावि के सामने स्थित बैंक एटीएम रात्रि में खुला रहता है।
- सीताराम मीना, शाखा प्रबंधक, एसबीआई आहोर
Published on:
05 Jan 2018 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
