4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लियादरा में भगवान जम्भेश्वर मंदिर की हुई प्रतिष्ठा, गूंजे जयकारे

नवनिर्मित जम्भेश्वर मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब

2 min read
Google source verification
Lord Jambhaveshwara Temple

Prathishtha Mahotsav of Lord Jambhaveshwara Temple in Liyadra

चितलवाना. सफेद वस्त्र पहनकर हवन में आहुति देते लोग, सज-धज कर गीत गाती महिलाएं, चारो ओर भगवान के जयकारों से गुंज रहा वातारण के बीच में भगवान के मंदिर पर शिखर कलश चढ़ाते संत व भगवान के दर्शन के लिए आतुर लोगो का यह नजारा बुधवार को अलसुबह से ही लियादरा गांव में भगवान जम्भेश्वर मंदिर में देखने को मिला। लियादरा गांव में नवनिर्मित भगवान जम्भेश्वर मंदिर मे स्वामी आचार्य भागीरथदास महाराज के सानिध्य में संत महात्माबों ने हवन कुण्ड में घी, जौ, तिल, नारियल व प्रसाद की आहुति देकर पाहल बनाकर दिया गया। वहीं प्रदेश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन कुण्ड में आहुति देकर खुशहाली की मन्नत मांगी। संतों की ओर से रात्रि जागरण में संत राजुराम, सच्चियानंद महाराज ने भजनों, साखी व आरती से श्रद्धाुलाओं को देर रात तक झूमे।
नशे से रहा परहेज
लियादरा गांव में मंदिर में शिखर कलश व हवन के बाद मेले में बआहर लगी दुकानों में बीड़ी सिगरेट व गुटखा पर पूरा प्रतिबंध रहा।
संतों को बहुमान
समाज के गणमान्य लोगो के ओर से तपस्वी संत हरिदास कबुली, मुकाम के पीठाधीश्वर रामानन्द महाराज, आर्चाय स्वामी भागीरथदास जाजीवाल, स्वामी राजेन्द्रानन्द महाराज हरिद्वार, संत राजुरामजी, आचार्य सच्चिनानन्द महाराज, मंहत सुखदेख, संत कृपाचार्य करावड़ी, निर्मलदास चौरा, रामेश्वरदास जोधपुर सहित कई संतों को श्रद्धाुलओं की ओर से बहुमान किया गया।
सिर साटे रुख रहे तो भी सस्तो जाण...
लियादरा गांव में विश्नोई मंदिर में हवन, शिखर कलश चढ़ाने के बाद में समाज के लोगो की ओर से धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जोधपुर के पूर्व सांसद जसंवतसिंह ने विश्नोई सम्प्रदाय के लोगों को गर्व से पर्यावरण बचाने की बात पर सिर के बदले वृक्ष रहे तो भी सस्ता रहता हैं। इस पर समाज में खेजडिय़ाली गांव में पेड़ों के लिए शहीद होने पर गर्व की बात हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्रसिंह ने समाज के दया भाव के बखान करते हुए बताया कि सैनिक देश की रक्षा करता ऐसे विश्नोई समाज के मूक प्राणी व पेड़ों की रक्षा के लिए शहीद हो जाते हैं। भाजपा नेता कृष्णकुमार विश्नोई ने भी धर्म सुधार को लेकर समाज में बुद्धिजीवी को आगे आने की बात कहीं। पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई ने आने वाले समाज के लोगो का आभार जताया गया। समाज के पूर्व आईजी हनुमानसिंह, एम्स निदेशक एनआर विश्नोई ने भी संबोधित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान नरेन्द्र विश्नोई, राव मोहनसिंह चितलवाना, सरंपच बाबुलाल भादु, पूर्व सरपंच भीखाराम सारण, रामगोपाल धायल, भाखराराम मांजू हरिराम सियाक, जगमालाराम सारण, हरिकिशन साऊ, कमलेश हेमागुड़ा, जयराम मांजू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
नहीं करेंगे मृत्युभोज व बाल विवाह...
लियादरा में आयोजित कार्यक्रम में बिश्नोई समाज के लोगो ने बाल विवाह व मृत्युृभोज नहीं करने का संकल्प दोहराया। वहीं इस प्रकार की बुराई को त्यागने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने शिरकत की।

Story Loader