23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महारानी जी ध्यान दो, ये पानी महामारी फैला देगा – हीरालाल


जालोर.
नेहड़ क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से जमा पानी से आमजन को हो रही समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक हीरालाल बिश्नोई मंगलवार अपराह्न जालोर में पत्रकारों से रूबरू हुए। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री को ललकारते हुए कहा कि महारानीजी नेहड़ में ध्यान दो अन्यथा जमा पानी महामारी फैला देगा। उन्होंने कहा कि मच्छरों से लोग परेशान है। साथ ही जमा पानी के कारण लोगों को भयंकर समस्याएं झेलनी पड़ रही है, लेकिन सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सांचौर विधायक सुखराम बिश्नोई को भी आड़े हाथों लेते हुए उन पर केवल पब्लिसिटी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक लोगों की समस्या का समाधान तो करते नहीं, केवल पानी में पब्लिसिटी का स्टंट करके आ जाते हैं। इससे लोगों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग