5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थांवला महंत के स्वागत में निकाली शोभायात्रा

थांवला महंत सुखदेवभारती महाराज का कस्बे में मारू कुम्हार समाज के लोगों की ओर से गाजे-बाजे के साथ किया गया स्वागत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Jogesh Lohar

•

Updated: 3 Jan 2018, 11:31 AM IST

jalore

थांवला महंत का गाजे-बाजे के साथ किया गया स्वागत

आहोर (जालोर). थांवला मलकेश्वर महादेव मठ के मठाधीश महंत सुखदेवभारती महाराज के गादीपति बनने तथा कस्बे में आगमन में मंगलवार को मारू कुम्हार समाज की ओर से उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया। महंत के स्वागत को लेकर कस्बे में विभिन्न मार्गों से होकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। महंत के स्वागत में मारू कुम्हार समाज के लोगों ने पलक पांवड़े बिछा दिए। महंत सुखदेवभारती महाराज के गादीपति बनने तथा कस्बे में आगमन पर मारू कुम्हार समाजबंधुओं की ओर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा प्राइवेट बस स्टैण्ड पर स्थित कुमावत समाज धर्मशाला से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सरियादेवी मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक रथ पर विराजित संतों की मारू कुम्हार समाज के लोग जयकारे लगा रहे थे वहीं महिलाएं मंगल गीतों का गान कर रही थी। युवा बैण्ड की मधुर धुनों पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा के दौरान जयकारों से पूरा वातावरण गुजायमान रहा। लोग सरियादेवी व महंत के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा के बाद समाजबंधुओं की ओर से थांवला महंत सुखदेवभारती महाराज, आहोर महंत सुन्दरपुरी महाराज, देसू के संत रतनभारती महाराज समेत संतों का अभिनंदन व बहुमान किया गया। महंत सुखदेवभारती महाराज ने उपस्थित जनसमूह को परमार्थ के कार्यों में सदैव तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि परोपकार व जीव मात्र की सेवा करने से मन को परम सुख की अनुभूति होती है। समाजबंधुओं की ओर से विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, उप प्रधान नैनसिंह राजपुरोहित, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गेनाराम मेघवाल, नेमीचंद रावल, जेठूसिंह मांगलिया, सवाईसिंह राजपुरोहित समेत गणमान्य लोगों का भी स्वागत किया गया। तत्पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।इस मौके पर गणेशाराम प्रजापत, पूनाराम, अमराराम, मोड़ाराम, हकमाराम, मोहनलाल, शंकरलाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष सुजाराम प्रजापत, पूर्व सरपंच मांगीलाल प्रजापत, भोमाराम, भेराराम प्रजापत समेत बड़ी तादाद में मारू कुम्हार समाज के लोग मौजूद थे।