
तिलोड़ा के राजकीय विद्यालय के छात्र ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए
जालोर. अभाव और कमियों को अक्सर सफलता में बाधक माना जाता है, लेकिन तिलोड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र मुकेश कुमार पुत्र गणेशाराम ने इस मिथक को तोडकऱ वह कर दिखाया है, जो तमाम सुविधा और संसाधन के बावजूद संभव नहीं हो पाता। मुकेश ने कला संकाय में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जो संभवत: जिले में सर्वाधिक है। मुकेश ने हिंदी, इतिहास और राजनीति विज्ञान में क्रमश: 97, 98 और 99 अंक हासिल किए हैं। इस अंक प्रतिशत में सर्वाधिक सकारात्मक पक्ष यह है कि स्कूल में इतिहास के व्याख्याता का पद रिक्त है और यहां इतिहास का अध्ययन राजनीति विज्ञान के व्याख्याता पाताराम ही अध्ययन करवा रहे थे। रिक्त पद के बावजूद स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता ही इस स्तर का आधार माना जा सकता है।
सामान्य परिवार से है मुकेश
सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुकेश के पिता गणेशाराम गांव में ही आरा मशीन पर लकड़ी कटाई का काम करते हैं। वहीं माता बदामी देवी गृहिणी है। दसवीं में भी मुकेश इसी स्कूल में अध्ययनरत था और 83 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। मुकेश ने इस सफलता का श्रेय गुरुजन पाताराम, स्कूल के प्रधानाचार्य प्रताप खोरवाल और परिजनों को दिया है। इस सफलता के बाद घर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
भक्ति संध्या में दी प्रस्तुतियां, जयकारों से गूंजा पांडाल
मालवाड़ा. हिन्दू युवा वाहिनी ने रविवार को मालवाड़ा में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। जिसमें भामाशाह एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुजरात के कलाकार हितेश भिलेश, लता ठाकोर ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बतौर अतिथि अर्जुन सिंह कागमाला, कृष्ण चौधरी, नरेश राजपुरोहित, भरत पटेल बिलड, रणछोड़ चौधरी, सुरेश के पुरोहित, रिडमल सिंह डाबी, भगराज चौधरी, सुरेश राजपुरोहित समेत कई जने मौजूद रहे। मंच का संचालन कांतिलाल पुरोहित ने किया।
Published on:
06 Jun 2022 11:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
