4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राम पंचायत मांडवला का वार्ड पंच 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप

- जालोर एसीबी टीम ने की कार्रवाई, आवास व अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी

less than 1 minute read
Google source verification
ग्राम पंचायत मांडवला का वार्ड पंच 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप

ग्राम पंचायत मांडवला का वार्ड पंच 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप

- एसीबी जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह तथा उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्रवाई

जालोर। जालोर एसीबी की टीम ने 1 लाख रुपए की रिश्वत लेने मांडवला वार्ड पंच भगवानाराम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की जालोर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जालोर एवं पुलिस थाना में की गई। शिकायत में मदद करवाने की एवज में भगवानाराम वार्ड पंच, ग्राम पंचायत मांडवला, तहसील व जिला जालोर द्वारा 11 लाख रुपए रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया गया। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह तथा उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्रवाई करते हुए भगवानाराम पुत्र जेठाराम निवासी माण्डवला हाल वार्ड पंच, ग्राम पंचायत माण्डवला, तहसील व जिला जालोर को परिवादी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

डोडा तस्करी में वनपाल गिरफ्तार
जसवंतपुरा । आबकारी व एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मनीष सोनी ने बताया कि आबकारी एक्ट में वांछित आरोपी बिकणवास निवासी विक्रमसिंह व एनडीपीएस एक्ट में गुन्दाऊ निवासी भागीरथ पुत्र माधाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। 18 किलो डोडापोस्त व सौ ग्राम अफीम के साथ अशोक बिश्नोई को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में भागीरथ बिश्नोई फरार चल रहा था। डोडापोस्त व अफीम के मामले में गिरफ्तार भागीरथ बिश्नोई वन विभाग में वनपाल के पद पर जीरावाला सिरोही में पदस्थापित है।