
,
weather update : राजस्थान में मानसून की मूसलाधार बारिश अगले दो दिन तक जारी रहेगी और अधिकतर संभागों में असर दिखाई देगा। उसके बाद चार से पांच दिन तक मानसून कमजोर पड़ेगा और कुछेक जिलाें का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग की माने तो 27 जुलाई के बाद मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी और मानसून 5 दिन कमजोर पड़ेगा। उसके बाद फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। उधर, मंगलवार को राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।
जोधपुर व उदयपुर संभाग पर दिखेगा असर
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा ने बताया कि 27 जुलाई तक राजस्थान के अधिकतर भागों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। उसके बाद भी बारिश का दौर चलेगा, लेकिन भरतपुर संभाग पर ही असर दिखाई दे सकता है। बाकी संभागों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि जोधपुर और उदयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियों में ज्यादा कमी दिखाई देगी।
40 डिग्री को पार कर सकता है तापमान
राजस्थान में हो रही झमाझम बारिश के बीच अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर आ गया है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम चल रहा है। उधर, 27 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आते ही उमस और गर्मी सताएगी और दिन का तापमान 40 को पार कर सकता है। माना जा रहा है कि मारवाड़ में बारिश का दौर थमेगा और यहां तापमान असर दिखाएगा।
यहां किसी भी मय जमकर बारिश
मौसम विभाग ने राजस्थान में मंगलवार रात 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर शहर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, बारां, झुंझुनूं, करौली, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जैसलमेर, अलवर, भीलवाड़ा, सीकर, सवाईमाधोपुर, टोंक, पाली, अजमेर, राजसमंद, दौसा, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
Updated on:
25 Jul 2023, 8:15 PM IST
Published on:
25 Jul 2023, 8:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.