26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHOTO : कश्मीर नहीं जा पा रहेे तो तस्वीरों में देे​खिए सर्दियों का स्वर्ग

आप कश्मीर की मनमोहिनी वादियाें का नजारा लेने वहां नहीं जा पा रहे हैं तो तस्वीरों के माध्यम से तो नजारे ले ही सकते हैं। तो चलो देखते हैं...

3 min read
Google source verification
Jammu

उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में ताजा हिमपात हुआ, जिससे वहां रहने वाले पर्यटक काफी खुश हुए।

Jammu

एक यातायात अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू संभाग के पुंछ और राजौरी जिलों से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड को ताजा बर्फ जमा होने के कारण एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।

Jammu

फिलहाल, ताजा बर्फबारी के कारण लद्दाख में रणनीतिक श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी सड़क संपर्क जोजिला दर्रा पर यातायात बंद कर दिया गया है।

Jammu

यातायात अधिकारियों ने कहा, "बर्फ हटाने का काम जारी है और हरी झंडी मिलने के बाद सड़क को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।"

Jammu

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में आज भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य गतिविधियां बाधित हो गईं।

Jammu

आज जम्मू-कश्मीर के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Jammu

मौसम विभाग ने बताया कि एक से 10 दिसंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में आज 3-5 डिग्री सेल्सियस का महत्वपूर्ण सुधार देखा गया और यह सुधार एक दिसंबर तक रहने और बाद में, तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के अनुमान हैं।

Jammu

तीस नवंबर से एक दिसंबर की दोपहर तक पहाड़ी क्षेत्रों और जोजिला, सिंथन दर्रा, मुगल रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर परिवहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Jammu

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Jammu

एक दिन पहले दर्ज किए गए शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले पहलगाम का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Jammu

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग में पिछली रात के 2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Jammu

कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यह 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Jammu

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में पिछली रात के शून्य से कम 1.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Jammu

दूधपथरी, सोनमर्ग, मुगल रोड, दक्षिण कश्मीर में पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में भी आज ताजा हिमपात हुआ।