
Kheer Bhawani festival : श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले के तुलमुल्ला में शुक्रवार को ज्येष्ठ अष्टमी के अवसर पर खीर भवानी उत्सव मनाने के लिए बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित पहुंचे।

शुक्रवार को ज्येष्ठ अष्टमी के अवसर पर खीर भवानी उत्सव मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले के तुलमुल्ला में कश्मीरी पंडित।

कश्मीरी पंडितों को खीर भवानी मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है। यहां देश—दुनिया में बसे कश्मीरी पंडित पहुंचते हैं।

खीर भवानी मेले में शामिल हुए कश्मीरी पंडित 15 जून को वापस लौटेंगे।

खीर भवानी मेले के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

वहीं गंदेरबल जिला प्रशासन ने भी भक्तों की सुरक्षा के लिए मजबूत ग्रिड स्थापित किया है।