
जम्मू. त्रिशक्तिकोर के सैनिकों ने 7 से 13 अक्टूबर 23 तक उत्तरी सिक्किम में एक साहसी बचाव अभियान चलाया। चुनौतीपूर्ण मौसम में घने जंगलों और झाड़ियों वाले पहाड़ी इलाकों से गुजरते हुए, सैनिक उत्तरी सिक्किम के रबोम गांव में फंसे 245 लोगों तक पहुंचे। सैनिकों ने फंसे हुए लोगों को भोजन और चिकित्सा सहायता मुहैया करवाई। खराब मौसम की स्थिति में सातों दिन चौबीस घंटे काम करते हुए भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों ने 14.8 किमी का रास्ता तय किया।
ऐसे ही एक बचाव कार्य में कुंदन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के 97 श्रमिकों और करीब 100 स्थानीय लोगों को बचाया। सैनिकों ने गांव में एक हेलीपैड बनाया है, एक सुरक्षित पैदल मार्ग बनाया है और राबोम, मेन्शिथांग और चुबिनबिन के फंसे हुए लोगों की सहायता करना जारी रखा है। भारतीय सेना अपने साहसिक कार्याें के लिए देश दुनिया में प्रख्यात है। भारतीय भू-भाग की सुरक्षा का सवाल हो या फिर प्राकृतिक आपदाओं में फंसे आम भारतीय लोगों और उनके जानमाल को बचाने का सवाल हो, भारतीय सेना हर मोर्चे पर खड़ी दिखती है।
Published on:
17 Oct 2023 02:09 am
बड़ी खबरें
View Allजम्मू
जम्मू और कश्मीर
ट्रेंडिंग
