24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुलूस के दौरान छेड़खानी से दो गुटों में मारपीट, चार घायल

रामनवमी के पावन पर्व पर भी शौहदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और विसर्जन जुलूस के दौरान एक लड़की से छेड़खानी कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Venkat Vijay Manipatroni

Mar 31, 2015

marpet

marpet

जमशेदपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर भी शौहदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और विसर्जन जुलूस के दौरान एक लड़की से छेड़खानी कर दी। इस घटना को देखकर भीड़ ने परसुडीह शिव मंदिर अखाड़ा समिति के जुलूस पर हमला बोल दिया। इस विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार उक्त घटना विसर्जन जुलूस के दौरान बिष्टूपुर राम मंदिर की है, जहां मंदिर परिसर में ही एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई। जिसके बाद राम मंदिर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आक्रोशितों ने गोपाल मैदान के बाहर ही सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

जबकि शिव मंदिर अखाड़ा समिति के सदस्य ने बताया कि छेड़खानी की बात गलत है। अखाड़े के खिलाड़ी आग का खेल दिखा रहे थे। दूसरे अखाड़ा के सदस्य ने भी ऐसा प्रयास किया। दोनों के बीच प्रतियोगिता होने लगी। हार के बाद कदमा अखाड़ा के सदस्यों ने उन पर हमला बोल दिया।

ये भी पढ़ें

image