9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार सवार बदमाशों ने की अंधाधूंध फायरिंग, छात्र को लगी गोली

शहर क्षेत्र में बिष्टुपुर मोदी पार्क के पास अचानक एक कार सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधूंध फायरिंग शुरु कर दी...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shribabu Gupta

Apr 04, 2016

firing murder

firing murder

जमशेदपुर। शहर क्षेत्र में बिष्टुपुर मोदी पार्क के पास अचानक एक कार सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधूंध फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें वहां पर मौजूद डिमना रोड ब्लू बेल्स स्कूल के समीप रहने वाले प्लस वन के छात्र आदित्य सिंह की बायीं जांघ में लग गई। बता दें कि कार पर कोई नंबर नहीं लिखा था। घायल आदित्य के साथियों ने बाइक से कार का पीछा किया, लेकिन सभी फरार हो गये।

दो दिनों पूर्व हुई लड़ाई को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी है. घायल आदित्य तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में प्लस वन का छात्र है और वह एथलीट भी है. वह जेआरडी में हर्डल्स रेस का अभ्यास करता है. इधर, सूचना पाकर डीएसपी बीएन सिंह, जसिंता केरकेट्टा तथा बिष्टुपुर थाना प्रभारी अनुज कुमार भी पहुंचे और छानबीन में जुट गये. पुलिस को घटनास्थल के कोई खोखा नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार घायल आदित्य को साथी इलाज के लिए टीएमएच ले गये, जहां गोली निकालने की कवायद शुरू हुई. मौके पर मौजूद आदित्य के दोस्त युसूफ व मंदीप के मुताबिक गोली कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो निवासी अरशद व भालूबासा के सलमान ने चलायी है. एक्सयूवी कदमा िनवासी मोहित तिवारी चला रहा था. पुलिस की एक टीम युसूफ के साथ कदमा में छापेमारी कर अरशद के भाई और कदमा के विजय पांडेय को पकड़कर थाने ले आयी. वहां दोनों से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें

image