
lord shiva
(छपरा,जमुई): दुर्गा पूजा के मौके पर पूरा देश भक्ति के रंग में रंग गया है। जगह-जगह पंडाल बनाए गए है जहां पर माता रानी के साथ ही भक्तजन अन्य देवी देवताओं की आराधना करते है। सभी पंडालों में भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है। इस सभी के बीच छपरा में तीन दोस्तों ने मिलकर आध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण के मिलेजुले भाव को प्रस्तुत किया है। इनके इस प्रयास को खूब सराहा जा रहा है। दरअसल इन्होंने भगवान शिव की 30 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई है। यह प्रतिमा पूरी तरह से इको फ्रेंडली है।
दुर्गा पूजा के मौके पर छपरा के जलालपुर में भक्तों ने भगवान शिव की तीस फीट ऊंची इको फ्रेंडली प्रतिमा का निर्माण किया है। यह प्रतिमा महज चंद दिनों में तीन दोस्तों ने मिलकर तैयार की है। प्रतिमा की खासियत यह है कि इसे पूरी तरह इको फ्रेंड्ली बनाया गया है। इसमें पुआल और जूट के बोरे का प्रयोग किया गया है। इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बनने के बाद प्रतिमा पूरी तरह आकर्षक दिखने लगी है। भक्तों के दर्शन के लिए प्रतिमा को मंगलवार सप्तमी की शाम से खोल दिया जाएगा। प्रतिमा को अभी सजाने का काम किया जा रहा है। प्रतिमा बनाने वाली टीम के कलाकारों ने बताया कि दर्शन के लिए अभी से लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी है।
Published on:
15 Oct 2018 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
जमुई
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
