19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन पर कसे तंज,एनडीए ने ली राहत की सांस

लोकसभा चुनाव को करीब आता देख सभी राजनीतिक दल तैयारियों में लग गए है...
less than 1 minute read
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Oct 15, 2018

upendra kushwah file photo

upendra kushwah file photo

(पटना): लोकसभा चुनाव को करीब आता देख सभी राजनीतिक दल तैयारियों में लग गए है। जहां बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनावी लड़ने की तैयारी में है,वहीं विरोधी दल महागठबंधन बनाने पर विचार कर रहे है। महागठबंधन को मजबूत करने के लिए विरोधी दल एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं को भी अपने साथ लाने का प्रयास कर रहे है। बिहार में भी बीते दिनों ऐसा ही वाक्या देखने को मिला था। यहां सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए से नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में आने की भविष्यवाणी बीते दिनों विपक्षी नेताओं ने की थी। इन सभी भविष्यावाणियों पर लगाम लगाते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने आज कहा कि जो लोग मेरे आने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें घोर निराशा हाथ लगेगी ।

केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन पर तंज कसे और कहा कि जो लोग मेरे आने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें घोर निराशा हाथ लगेगी। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी एनडीए का अटूट हिस्सा है और हम अगले पांच साल के लिए नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनवाने के समग्र अभियान में जुटे हुए हैं। कुशवाहा ने कहा कि जो लोग हमारे आने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें घोर निराशा हाथ लगने वाली है। कहा कि मेरी पार्टी न्यायपालिका में सबको हिस्सेदारी दिलाने के लिए संघर्षपूर्ण अभियान चलाती रहेगी। कुशवाहा ने कहा कि उनकी पॉलिटिकल खीर के बयान के गलत मायने निकाले गए। मेरा मतलब सभी वर्गों का समान प्रतिनिधित्व और सबको लाभान्वित करने से रहा है। कुशवाहा ने कहा कि सीटों को लेकर भाजपा से पार्टी की बातचीत चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग