
क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किए गए युवक का पेट फटा, इलाज के दौरान हो गई मौत
हसौद. शासकीय महाविद्यालय हसौद क्वांरटाइन सेंटर (Quarantine Center) में रह रहे युवक का पेट फटने से जांजगीर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक जैजैपुर थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत तुषार का है। तुषार निवासी रंजीत कुमार पिता रामेश्वर प्रसाद 35 वर्ष अपने पत्नी को लेकर पंजाब ईंट भट्ठा में काम करने गया हुआ था।
लॉकडाउन में फंसे मजदूर लगातार अपने गांव वापस लौट रहे हैं। मृतक रंजीत कुमार भी अपने पत्नी के साथ पंजाब से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में वापस लौटा था। चाम्पा पहुंचने के बाद दोनों को क्वांरटाइन सेंटर (Quarantine Center) शासकीय महाविद्यालय हसौद भेजा गया।
क्वांरटाईन सेंटर में जैसे ही युवक अपने पत्नी के साथ गुरुवार को पहुंचा वहां पर उपस्थित लोगों ने युवक की हालत को देखकर अंदर जाने से पहले डॉक्टर से चेकअप करवाने की बात कही। युवक को सेंटर के बाहर ही बैठाया गया था। इसी दौरान युवक यूरीन कर रहा था, इस दौरान युवक का पेट फट गया और पेट से पानी बहने लगा। इसकी सूचना तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दी गई।
सूचना पर डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची और युवक की स्थति को देखकर तत्काल 108 की मदद से जांजगीर अस्पताल रिफर कर दिया गया, यहां जिला अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार रात्रि लगभग 12 बजे युवक का शव जैसे ही तुषार पहुंचा, हंगामा शुरू हो गया। लोग गांव के अंदर शव को ले जाने से मना कर रहे थे। काफी समझाइश के बाद आखिर में युवक का शव गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
Updated on:
29 May 2020, 6:05 PM IST
Published on:
29 May 2020, 6:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.