13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video- महिला पंचों से अभद्र व्यवहार, उप सरपंच के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से महिलाओं में आक्रोश

कहा- एसपी से करेंगे शिकायत

2 min read
Google source verification
Video- महिला पंचों से अभद्र व्यवहार, उप सरपंच के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से महिलाओं में आक्रोश

महिला पंचों से अभद्र व्यवहार को लेकर उप सरपंच के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से महिलाओं में आक्रोश

जांजगीर-बम्हनीडीह. ग्राम पंचायत बोरसी की भरी सभा में महिला पंचों से दुव्र्यवहार करने वाले उप सरपंच के खिलाफ बिर्रा पुलिस ने अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। इस मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही है। गौरतलब है कि 29 जून को ग्राम पंचायत बोरसी में ग्राम पंचायत की बैठक रखी गई थी।

बैठक में विभिन्न मद्दों को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान उपसरपंच रोहित चंद्रा सरपंच चंपा देवी चंद्रा द्वारा महिला पंचों से अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज किया गया। इतना ही नहीं उपसरपंच रोहित चंद्रा के द्वारा महिला पंचों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इससे पूर्व भी उपसरपंच रोहित चंद्रा के द्वारा महिला पंचों द्वारा दुव्र्यवहार किया जा चुका है। जिसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है। लेकिन पुलिस इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। महिला पंचों का कहना है कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई करने से उनकी जान को खतरा है। उनका कहना है कि यदि आगे किसी तरह की अनहोनी उनके साथ हुई तो दोषी उपसरपंच रोहित चंद्रा व सरपंच चंपा देवी चंद्रा की होगी। फिलहाल पीडि़त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ आज तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे कभी भी महिला पंचों पर अटैक कर सकते हैं। महिला पंचों में दहशत का आलम है।

अफरीद सरपंच ने भी की थी दबंगई
कहावत है कि अपराध को बढ़ावा देने में पुलिस का हाथ भी काफी हद तक होता है। अपराधों की शिकायत पर पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं करती। बल्कि फाइल को दबाए रहती है। इसके कारण आरोपियों को बढ़ावा मिलता है। कुछ इसी तरह का मामला माह भर पहले सारागांव थानांतर्गत गौरव ग्राम अफरीद में सामने आया था। जिसमें महिला सरपंच व उसके पति ने भी ग्राम पंचायत की भरी सभा में दलित महिला के साथ दबंगई की थी। जिस पर पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की। जबकि महिला समिति की 200 महिलाओं ने सारागांव थाने का घेराव किया था। इतना ही नहीं महिलाओं ने एसपी नीतु कमल के दरबार में भी पहुंची थीं। बाकायदा इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद भी पुलिस ने जाने ऐसे मामलों को दबाने के बाद उलझाए रखती है।

-मामले की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है। उपर के आदेश मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- केएल यादव, टीआई सारागांव