पत्रिका से खास बातचीत में महिमा ने कहा कि रायपुर आकर अच्छा लगता है। यहां के लोग काफी मेहनती और प्यारे हैं। उन्होंने रायपुर के लोगों से बॉलीवुड डायरेक्टर को चि_ी लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि चि_ियां लिखकर डायरेक्टर्स से कहें कि महिमा चौधरी को लेकर एक बढिय़ा से कैरेक्टर लिखें और उन्हें वह रोल दें। उन्होंने वेब सिरीज के बारे में कहा कि जो वह करना चाहती हैं उस तरह तरह का काम नहीं आ रहा है। जब वैसा काम आएगा तो वह वेब सिरीज में भी रोल करेंगी। इस दौरान उन्होंने नेपाली लैंग्वेज में बात करने के साथ ही गाना भी गाया। उन्होंने कहा कि बाम्बे में वह अक्सर अपनी बहन के साथ नेपाली में ही बात करती हैं। उन्होंने कहा कि वह खाने की बहोत शौकीन हैं और जिस भी राज्य जाती हैं वहां की डिश जरूर टेस्ट करती हैं। कोरोना को लेकर उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों को आने से रोकें, क्योंकि यह वायरस बाहर से ही आ रहा है।