23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सारे समीकरण बदले…चंदेल, महंत के साथ इंदू, सौरभ भी जीते

अंबेश जांगड़े तीसरे नंबर पर खिसक गए

2 min read
Google source verification
अंबेश जांगड़े तीसरे नंबर पर खिसक गए

अंबेश जांगड़े तीसरे नंबर पर खिसक गए

जांजगीर-चांपा. जिले की छ: सीटों के परिणाम अप्रत्याशित रहे। पार्टी के बड़े चेहरे महंत व चंदेल उम्मीदों पर खरे उतरे तो वहीं संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े तीसरे नंबर पर खिसक गए यहां से युवा महिला प्रत्याशी इंदु बंजारे ने सबको चौंका दिया। जिले की छ: में से दो में बीजेपी, एक में कांग्रेस तो दो में बीएसपी ने जीत दर्ज की है। जबकि चंद्रपुर सीट पर अंतिम समय तक कश्मकश की स्थिति बनी हुई थी। यहां के परिणाम आधी रात तक भी स्पष्ट नहीं हो सके थे। परिणाम जारी कर विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्रों के वितरण में देरी एक तरह से स्थानीय प्रशासन की बड़ी नकामी रही। मतगणना में अव्यवस्था की शिकायतें बनी रहीं।


ले के छह विधानसभा में मंगलवार की रात 11 बजे तक मतों की गणना होती रही। जिसमें जैजैपुर विधानसभा सीट में बसपा के केशव चंद्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कैलाश साहू को 15 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है। वहीं पामगढ़ विधानभा के इंदुबंजारे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गोरलाल बर्मन को लगभग तीन हजार मतों से हरा दिया है। इसी तरह अकलतरा विधानसभा में भाजपा के सौरभ सिंह ने छकांछ की ऋचा जोगी को 1700 वोटों से हरा दिया है। वहीं सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के चरण दास ने जीत दर्ज की है। चरण दास महंत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के मेघाराम साहू को 25 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है।

इसी तरह जांजगीर चांपा विधानसभा में भाजपा के नारायण चंदेल ने कांग्रेस के मोती लाल देवांगन को 4200 मतों से हरा दिया है। चंद्रपुर में बसपा के गीतांजली पटेल व कांग्रेस के रामकुमार यादव के बीच कांटे की टक्कर रही है। जिसमें दोनों ही प्रत्याशियों की जीत हार का खेल पहले चरण की मतगणना से अंतिम दौर तक चलता रहा। रात 10 बजे तक परिणाम नहीं आया है। रात बजे तक कांग्रेस के रामकुमार यादव व छकांज के गीतांजलि पटेल के बीच टक्कर होती रही। लेकिन परिणाम आना बाकी है। 12 राउंड तक जहां गीतांजली पटेल रामकुमार से तीन हजार वोट से आगे थी। वहीं 13 वें राउंड में रामकुमार ने बढ़त बना ली है।