जांजगीर चंपा

प्राचार्य से बदसलूकी करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारी संघ मिले कलेक्टर एसपी से

शासकीय स्नातक महाविद्यालय के प्राचार्य एफआर भारद्वाज से जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पति राजू यादव एवं जनभागीदारी समिति के सदस्य सुनील पटेल के द्वारा गाली गलौच किए जाने वाले मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मंगलवार को कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना एवं एएसपी गायत्री सिंह से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।

less than 1 minute read
प्राचार्य से बदसलूकी करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारी संघ मिले कलेक्टर एसपी से

जांजगीर-डभरा। फेडरेशन के अधिकारियों का कहना है कि चूंकि आरोपी पहुंचे हुए लोग हैं इस कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। गौरतलब है कि २७ जनवरी को खुशवंत सिंह चंद्रा जनपद उपाध्यक्ष एवं राजू यादव सहित अन्य लोगों ने प्राचार्य से जातिगत गाली गलौच करते हुए मारपीट की थी। मामले की रिपोर्ट डभरा थाने में भी दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिसे लेकर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। फेडरेशन के जिला संयोजक राधेलाल भारद्वाज ने कहा है कि यदि इस संबंध में अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मंगलवार को कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना एवं एएसपी गायत्री सिंह से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।
खुलेआम दादागीरी की और घूम रहे आरोपी
कालेज के प्राचार्य के साथ खुलेआम दादागिरी एक तरह से पुलिस को चैलेंज देना है। ऐसे में प्राचार्य जैसे बढ़े पदों में सुमार कर्मचारियों के साथ ज्यादा ज्यादती है। जिसे लेकर कर्मचारी संघ लामबंद हो रहे हैं। विडंबना यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे लोगों की बहुत जल्द गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र के लोगों में रोष पनप रहा है।
वर्जन
मामले की जांच जारी है। मामले में आरोपी राजू यादव व सुनील पटेल के खिलाफ एक्ट्रोसिटी सहित मारपीट की धाराएं लगी हुई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
- गायत्री सिंह, एएसपी सक्ती

Published on:
31 Jan 2023 10:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर