10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पुराना बस स्टैंड तिलई के पास रामनारायण साहू की मोबाइल दुकान है। वह ८ मार्च को रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह ९ बजे फिर दुकान खोला तो अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गया।

less than 1 minute read
Google source verification
लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. मोबाइल दुकान से सीसी टीवी, मोबाइल, कैमरा लैपटॉप सहित ७० हजार का सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पुराना बस स्टैंड तिलई के पास रामनारायण साहू की मोबाइल दुकान है। वह ८ मार्च को रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह ९ बजे फिर दुकान खोला तो अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गया। मोबाइल, लैपटाप सहित अन्य सामान गायब था और रोशनदान टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी रिपोर्ट जांजगीर थाना में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने धारा ४५७, ३८० के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तिलई निवासी कृष्ण कुमार सूर्यवंशी कई प्रकार का मोबाइल चला रहा है। जिस पर पुलिस संदेह के आधार पर थाना बुलाकर पूछताछ किया। बाद वह अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसके कब्जे से लैपटाप, मोबाइल, सीसीटीवी, कैमरा, बैटरी, चार्जर सहित ७० हजार का सामान बरामद किया गया। पुलिस आरोपी कृष्ण कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। चोरी की गुत्थी सुलझने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग