8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL सट्टा कनेक्शन में युवा मोर्चा महामंत्री गिरफ्तार, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पुलिस पर जानकारी छिपाने के आरोप

IPL Betting: युवा मोर्चा जिला महामंत्री चिराग केशरवानी की गिरफ्तारी और कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद मामला सुर्खियों में है।

2 min read
Google source verification
गिरफ्तार, PC- Patrika

गिरफ्तार, PC- Patrika

IPL Betting: आईपीएल में सट्टे पर सक्ती पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इसी क्रम में जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण निवासी युवा मोर्चा जिला महामंत्री को भी गिरफ्तार किया गया था। चिराग ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिस पर कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दी है। इससे पहले सक्ती पुलिस ने चिराग की गिरफ्तारी की जानकारी ही नहीं दी थी। जबकि इसके पहले पुलिस ने 5 लोगों की गिरफ्तार की बकायदा प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई थी।

IPL Betting: जानें पूरा मामला

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अरविंद कुमार जायसवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को थाना सक्ती पुलिस को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि सक्ती निवासी भूपेंद्र राठौर मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैचों में रुपए.पैसे का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी भूपेंद्र राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां उसने सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की। पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल फोन की तलाशी लेने पर व्हाट्सएप चैट और रकम के लेनदेन से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्य मिले। जांच में सक्ती समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों के नाम सामने आए, इसके आधार पर पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

युवा मोर्चा जिला महामंत्री चिराग केशरवानी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश अग्रवाल, चंद्रेश राठौर, पिंटू जायसवाल, संजू केंवट और शिवरीनारायण वार्ड 4 निवासी चिराग केशरवानी शामिल हैं। पुलिस ने युवा मोर्चा महामंत्री चिराग केशरवानी को 3 मई को गिरफ्तार किया था, जिसे 4 मई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

अभियोजन पक्ष ने न्यायालय को बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। इसी आधार पर अभियोजन ने जमानत आवेदन निरस्त करने की मांग की थी। मामले की सुनवाई के बाद सीजेएम न्यायालय ने आरोपी चिराग केसरवानी की जमानत याचिका खारिज कर दी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

सक्ती पुलिस ने छिपाई थी जानकारी

सक्ती पुलिस ने आईपीएल सट्टा मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान बाकायदा फोटो जारी किए गए और प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कार्रवाई का प्रचार भी किया गया। लेकिन छठे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अचानक पुलिस का रवैया बदल गया। ना तो आरोपी का फोटो सार्वजनिक किया गया और ना ही फोटो दिया।

सक्ती थाना प्रभारी व एसपी के कार्यशैली पर उठे सवाल

पुलिस का काम होता है कि अपराधी पर कार्रवाई के साथ-साथ इसे सार्वजनिक किया जाए। पुलिस के लिए जो भी बदलाश व अपराधी हो, सभी के कार्रवाई करनी चाहिए। उसके लिए सब समान है। लेकिन सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल व एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के सट्टे पर की गई यह कार्रवाई कायैशैली पर कई सवाल खड़े हो गए है। 7 व 8 लीटर शराब की विज्ञप्ति पुलिस, प्रेस ग्रुप में डालती है तो आखिर इस मामले को दबाया क्यो गया। ऐसे में आम लोगों से पुलिस से विश्वास खत्म होती जाती है।