3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhan Ghotala: धान खरीदी में बड़ा घोटाला, तीन केंद्रों में 1.29 करोड़ का गबन, 10 कर्मचारियों पर FIR के आदेश

Dhan Ghotala: तीनों उपार्जन केंद्रों में कुल 1 करोड़ 29 लाख का धान की गड़बड़ी उजागर हुई है। जिस पर तीनों उपार्जन केंद्रों के कुल 10 कर्मचारियों पर एफआईआर का आदेश जारी हुआ है।
2 min read
Google source verification
धान की हेराफेरी (photo source- Patrika)

धान की हेराफेरी (photo source- Patrika)

Dhan Ghotala: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले जांजगीर-चांपा जिले के तीन उपार्जन केंद्रों बिर्रा, कड़ारी और किरीत की जांच पूरी हो गई है। तीनों ही धान उपार्जन केंद्रों में लाखों का धान का गबन सामने आया है। तीनों उपार्जन केंद्रों में कुल 1 करोड़ 29 लाख का धान की गड़बड़ी उजागर हुई है। जिस पर तीनों उपार्जन केंद्रों के कुल 10 कर्मचारियों पर एफआईआर का आदेश जारी हुआ है। संबंधित शाखा प्रबंधकों को तत्काल संबंधितों पर एफआईआर दर्ज कराने कहा गया है। इससे हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद उठाव के दौरान जिले के नवागढ़ ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति तुलसी अंतर्गत उपार्जन केंद्र किरीत, सेवा सहकारी समिति कड़ारी अंतर्गत धान खरीदी केंद्र कड़ारी और सेवा सहकारी समिति बिर्रा अंतर्गत धान खरीदी केंद्र बिर्रा में धान गायब मिला था।

मामले में उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर-चांपा के द्वारा संयुक्त टीम के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया गया जिसमें तीनों ही केंद्र में धान और बारदाना कम मिला। जिस पर संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने संबंधित ब्रांच मैनेंजरों को आदेश जारी किया है।

Dhan Ghotala: जीरो प्रतिशत शार्टेज पर लगा दाग…

धान खरीदी में करोड़ों का धान गबन होने से एक बार फिर से जांजगीर-चांपा जिले में जीरो प्रतिशत शार्टेज की परंपरा पर दाग लग गया है। इसके पूर्व वर्ष 2021-22 में धान खरीदी केंद्र राहौद में 77 लाख रुपए का धान गबन का मामला सामने आया था। इसके पहले सेवा सहकारी समिति तुलसी किरीत में धान गबन का मामला आया था। इस बार फिर से किरीत में लाखों का धान घोटाला सामने आ गया है। धान खरीदी के जरिए शासन को करोड़ों का चूना लगाया गया है।

  1. उपार्जन केंद्र बिर्रा: जांच में 41 लाख 77 हजार 250 रुपए का धान का गबन निकला है। साथ ही 87 हजार 400 रुपए बारदाना की कमी निकली है। जिस पर केंद्र प्रभारी नरेन्द्र सिंह ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक देवांगन और प्राधिकृत अधिकारी संतोष कुमार कश्यप के खिलाफ बिर्रा थाने में एफआईआर दर्ज कराने आदेश जारी हुआ है।

    2. उपार्जन केंद्र कड़ारी: धान खरीदी में 1902.20 क्विंटल धान कीमत 58 लाख 96 हजार 820 रुपए का गबन निकला है। वहीं 2679 नग बारदाना कीमत 87 हजार 414 रुपए की कमी पाई गई है। जिस पर प्राधिकृत अधिकारी हीरा साय साहू, प्रभारी समिति प्रबंधक दिलीप बरेठ, खरीदी प्रभारी अनमोल सिंह ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर कुश सिंह क्षत्री पर बाराद्वार थाने में एफआईआर दर्ज कराने आदेश हुआ है।

      3. उपार्जन केंद्र किरीत: धान खरीदी में यहां 926.68 क्विंटल धान कीमत 28 लाख 72 हजार 700 रुपए का गबन मिला है। वहीं 1535 नया और 3990 नग बारदाना कीमत 2 लाख 48 हजार 843 रुपए गायब मिला है। इस पर तुलसी समिति के प्रभारी संस्था प्रबंधक ओंकार प्रसाद पटेल, केंद्र प्रभारी निशिकांत पटेल और हमाल दीपक कश्यप के खिलाफ नवागढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराने आदेश जारी किया गया है।

        मंजू पांडेय, उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के मुताबिक, तीनों उपार्जन केंद्रों में जांच पूर्ण कर ली गई है। जांच में धान और बारदाना गबन पाया गया है जिस पर गड़बड़ी करने वाले संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने संबंधित शाखा प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आगे की वैधानिक कार्रवाई जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के द्वारा पूर्ण कराई जाएगी।

        बड़ी खबरें

        View All

        जांजगीर चंपा

        छत्तीसगढ़

        ट्रेंडिंग