ग्रामीण क्षेत्रों में ताश की पत्ती में जुआ का कारोबार चल रहा है। मनगटा स्थित वन चेतना केंद्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की वजह से यहां निजी रिसॉर्ट संचालित हो रहे हैं। ये रिसॉर्ट अपराधियों के पनाहगार बन गए हैं। संदिग्धों की दिनभर आवाजाही के साथ ही अब यहां जुए के अड्डे भी संचालित हो रहे हैं। खबर है कि एक रिसॉर्ट में तीन दिन से लगातार जुए का फंड जम रहा है।