10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छुट्टी मांगना पड़ा भारी! शिक्षिका ने प्राचार्य पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, बोलीं- 13 हजार वेतन दिखाकर दिए सिर्फ 5 हजार

Crime News: जांजगीर-चांपा जिले के स्कूल की एक शिक्षिका ने प्राचार्य और प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना, वेतन में गड़बड़ी और बिना नोटिस नौकरी से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Google source verification
GLD स्कूल खैरताल फिर विवादों में (फोटो सोर्स- पत्रिका)

GLD स्कूल खैरताल फिर विवादों में (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित जीएलडी पब्लिक स्कूल खैरताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। स्कूल की शिक्षिका गीता महंत ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में शिक्षिका ने स्कूल संचालक पंकज कुमार देवांगन एवं प्राचार्य डॉ. शिव पूजन पांडेय पर मानसिक प्रताड़ना, वेतन में कटौती, पीएफ राशि जमा नहीं करने तथा बिना नोटिस नौकरी से निकालने जैसे आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार, गीता महंत वर्ष 2021 से विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें प्रतिमाह 13336 रुपए वेतन दर्शाया जाता था, लेकिन आरोप है कि उसमें से 8336 रुपए अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर केवल 5000 रुपए ही वास्तविक रूप से दिए जाते थे। शिक्षिका का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन शासन को अधिक वेतन दिखाकर नियमों का उल्लंघन कर रहा था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि शासकीय अवकाशों में भी उन्हें स्कूल बुलाया जाता था तथा विरोध करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

छुट्टी मांगने पर किया अभद्र व्यवहार

अप्रैल 2026 में पारिवारिक कार्यक्रम के लिए अवकाश मांगने पर स्कूल प्रबंधन ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया। मामले में शिक्षिका ने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला थाना एवं नवागढ़ थाना में भी शिकायत की प्रतिलिपि भेजी है। साथ ही नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र एवं वाट्सएप चैट सहित कई दस्तावेज संलग्न किए गए हैं। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

एके पाटले, बीईओ नवागढ़ के मुताबिक, शिक्षिका की शिकायत पर जांच टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से स्कूल प्रबंधक पर उचित एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

शहर के इन 2 निजी स्कूलों पर छात्रों से वसूली गई फीस का 50 प्रतिशत लगेगा जुर्माना! अभिभावकों ने की थी ये शिकायतें- शहर के अधिकांश निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें चलाई जा रही है। कुछ स्कूलों में चलाई जा रहीं किताबें शहर के चूनिंदा दुकानों में ही मिल रही हैं। वहीं फीस में भी बेहिसाब बढ़ोतरी की गई है। 11 अप्रैल को हुई बैठक में अभिभावकों की ओर से शिकायत (Private schools) दर्ज कराई थी… पूरी खबर पढ़े