जांजगीर चंपा

धान खरीदी केंद्र में आगजनी, लाखों का बारदाना जला

जिला मुख्यालय जांजगीर से लगे धान खरीदी केंद्र में आगजनी की घटना हो गई। केंद्र में रखे ८ गठान बारदानों में आग लग गई जिससे सैकड़ों की संख्या में बारदाने जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपए का बारदाना जलने की बात सामने आ रही है। धान खरीदी प्रभारी रामकुमार साहू के मुताबिक असामजिक तत्वों के द्वारा बारदानों में आग लगाए जाने की बात कही जा रही है। उनके द्वारा आगजनी की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।

less than 1 minute read
धान खरीदी केंद्र में आगजनी, लाखों का बारदाना जला

जांजगीर-चांपा. गौरतलब है कि वर्तमान में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। इसके लिए बड़ी मात्रा में नया और पुराना बारदाना खरीदी केंद्रों में रखा गया है। इसी कड़ी में धान खरीदी केंद्र बनारी में भी बारदाना भेजा गया है। जिसमें से ८ गठान बारदाना में आग लग गई। एक गठान में ५०० नग बारदाने रहते हंै। ऐसे में ८ गठानों के आग की चपेट में आने से सैकड़ों की संख्या में बारदाना जलकर खराब हो गए। इससे लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उपार्जन केंद्र में चौकीदारी रखा गया है लेकिन जब वह खाना खाने गया था उसी दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया होगा। धान खरीदी प्रभारी रामकुमार साहू के मुताबिक असामजिक तत्वों के द्वारा बारदानों में आग लगाए जाने की बात कही जा रही है। उनके द्वारा आगजनी की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।बहरहाल घटना में कितना नग बारदाना जला गया है, आगजनी की वजह है क्या है, इसकी जांच के लिए नोडल अधिकारी के द्वारा पर्यवेक्षक को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है।

धान खरीदी केंद्र बनारी में रखे बारदानों में आगजनी की सूचना मिली है। मामले की जांच के लिए पर्यवेक्षक को निर्देशित किया गया है। जांच के बाद भी पता चलेगा कि कितने का नुकसान हुआ है। उपार्जन केंद्रों में देखरेख की जिम्मेदारी समिति प्रबंधकों की होती है। लापरवाही हुई होगी तो समिति कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई होगी।
अश्वनी पांडेय, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक जांजगीर-चांपा

Published on:
22 Nov 2022 08:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर