19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला के पेट में हुआ असहनीय दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो महिला ने छह बच्चों को दिया जन्म

- जानकारी होते ही देखने बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे लोग

less than 1 minute read
Google source verification
महिला के पेट में हुआ असहनीय दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो महिला ने छह बच्चों को दिया जन्म

महिला के पेट में हुआ असहनीय दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो छह बच्चों का हुआ जन्म

जैजैपुर. जिले के जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया। हालांकि पूर्णरुप से विकसित नहीं होने के कारण सभी बच्चे मृत पैदा हुए। दरअसल गुरुवार की रात को नंदेली निवासी गंगा भाई चंद्रा पति दिनेश चंद्रा उम्र 25 वर्ष के पेट में दर्द होने के चलते उसे उसके परिजनों के द्वारा जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

Read More : Video- नींद में गाफिल मजदूरों पर चढ़ा दी जेसीबी, एक की मौत, दो गंभीर, इंटक ने किया प्रदर्शन

यहां महिला ने आज एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया। हालांकि समय से पहले ही नवजातों का जन्म होने के चलते सभी बच्चों की मौत हो गई, लेकिन जैजैपुर में इस तरह की पहली बार एक साथ छ: बच्चों की जन्म होने की जानकारी जब लोगों को हुई तो लोग बड़ी संख्या में देखने अस्पताल पहुंच गए। यह पहला मामला है जब एक साथ एक ही महिला ने छ: बच्चों को जन्म दिया हो।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जैजैपुर के बीएमओ एस एल बंजारे ने बताया कि महिला का स्वास्थ्य अभी ठीक है। समय से पहले ही बच्चों के जन्म होने की वजह से सभी बच्चे मृत पैदा हुए हैं। महिला की गर्भ में पल रहे बच्चों को अभी चार माह ही हुए थे।