3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona case : कोविड पॉजिटिव महिला की डॉक्टरों ने कराया डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

जांजगीर चांपा के जिला अस्पताल के डॉक्टरों में उस वक्त खलबली मच गई जब पता चला कि एक प्रसूता कोरोना से संक्रमित है। (Latest cg News) फिलहाल डॉक्टरों ने हिम्मत दिखाई और महिला का सुरक्षित डिलीवरी कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
child_news.jpg

जांजगीर-चांपा। Chhattisgarh Hindi news : छत्तीसगढ़ में कोरोना फिर से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट मोड पर आ गई है। इस बीच जांजगीर चांपा के जिला अस्पताल के डॉक्टरों में उस वक्त खलबली मच गई जब पता चला कि एक प्रसूता कोरोना से संक्रमित है। (Latest cg News) फिलहाल डॉक्टरों ने हिम्मत दिखाई और महिला का सुरक्षित डिलीवरी कराया। (Janjgir champa news) बताया जार है कि महिला को बुखार था, वहीं जब कोरोना की जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद जिला अस्पताल की महिला डॉक्टरों ने कमान सम्हाली और पीपीई किट पहनकर सिजेरियन आपरेशन कराकर एक स्वस्थ बच्चे को दुनियां दिखाई है।

दरअसल, 25 साल की महिला जो गर्भवती थी जिसे विगत 3-4 दिनों से बुखार था। उसे अकलतरा सीएचसी में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। वहां एंटीजन टेस्ट कराने पर महिला पॉजिटिव आई। इसके बाद सीएचसी अकलतरा में हड़कंप मच गया। अकलतरा के डॉक्टरों ने प्रसूता महिला को तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया। चूंकि महिला का पहला गर्भ था। इसलिए नार्मल डिलीवरी होने के लिए 24 घंटे इंतजार किया गया लेकिन गर्भ से पानी बहने के कारण तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू कच्छप ने सिजेरियन ऑपरेशन का प्लान किया। रात 11.30 बजे स्त्री रोग विशेषज्ञ और ओटी स्टॉफ सिस्टर अंकिता, सावित्री, शकुंतला एवं राजी सिस्टर ने पीपीई किट पहनकर डॉ अनिल जगत सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में कमान सम्हाला और ऑपरेशन चालू किया। 40 मिनट के ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने एक स्वास्थ्य बच्चे को जन्म दिया।

15 दिनों में दूसरी डिलीवरी

बता दें कि, जिला अस्पताल में कोरोना लहर के बीच पिछले 15 दिन में यह दूसरी कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला थी। जिसका सफल सीजेरियन ऑपरेशन करा कर बच्चे को जन्म दिया है।

Story Loader