20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: कर्मचारियों से 78 लाख की हुई लूट, SP ने 14 अधिकारियों की लगा दी ड्यूटी

CG News: जांजगीर-चांपा जिले में गाड़ी में सवार कर्मचारियों से 78.50 लाख की लूट मामले की जांच के लिए बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला शुक्रवार को दूसरी बार जांजगीर पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में खोखरा के शराब भट्टी के सामने कैस कलेक्शन की गाड़ी में सवार कर्मचारियों से 78.50 लाख की लूट मामले की जांच के लिए बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला शुक्रवार को दूसरी बार जांजगीर पहुंचे। पुलिस कंट्रोल रूप में एसपी विवेक शुक्ला, एएसपी उमेश कश्यप सहित अन्य जांच अधिकारियों को लूट का सुराग लगाने के संबंध में जरूरी टिप्स दिए।

यह भी पढ़ें: CG News: भगवान राम और माता सीता ने किया नौका विहार, देखें अद्भुत तस्वीरें…

CG News: 78 लाख की लूट

गौरतलब है कि 14 जनवरी को हथियार से लैश नकाबपोश युवकों ने शराब भट्ठी के कैश कलेक्शन वाहन में तैनाक कर्मचारियों को गोली मारकर 78 लाख रुपए की लूट की थी। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले थे। मामले की जांच के लिए एसपी विवेक शुक्ला ने 14 अधिकारी कर्मचारियों की जांच टीम बनाई है।

जिसमें तीन एसडीओपी, चार इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर सहित 14 कर्मचारियों की जांच टीम बनाई है। इसके अलावा समीपी जिला कोरबा, रायगढ़ सहित बिलासपुर के एक्सपर्ट टीम को जांच टीम बनाई है। यह टीम बीते पांच दिनों से लगातार जांच कर रही है लेकिन आरोपियों को कोई सुराग नहीं मिला है।