
10 से ज्यादा निर्माणाधीन मकान तोड़े (Photo source- Patrika)
CG News: ग्राम पंचायत सेमरिया में शहीद वीर नारायण जेवरा चौक के आसपास अतिक्रमण पर मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। यहां पर 10 से ज्यादा अतिक्रमण को ढहाया गया। प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने कार्रवाई हुई।
दरअसल, ग्राम पंचायत जेवरा चौक के पास लेफ्ट साइड में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के द्वारा नया कब्जा कर मकान-दुकान बनाया जा रहा था। जबकि पूर्व में भी काफी सरकारी भूमि यहां कब्जे में है। ऐसे में नए अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायत के द्वारा सभी कब्जाधारियों को तीन बार नोटिस दिया गया।
लेकिन इसके बावजूद भी अतिक्रमणकारी निर्माण कार्य करते आ रहे थे। इस पर आखिरकार ग्राम पंचायत की पहल पर राजस्व और पुलिस विभाग की मौजूदगी में मंगलवार को यहां अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई। जहां शासकीय भूमि पर बनाए गए दस से ज्यादा निर्माणाधीन घर और दुकानों को जेसीबी से ढहाया गया।
CG News: पामगढ़ तहसीलदार महेंद्र लहरे ने बताया कि ग्राम पंचायत सेमरिया में आज शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे निर्माणाधीन दस से अधिक कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी को चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई इस बार होगी। कलेक्टर और एसडीएम के मार्गदर्शन में आगे लगातार ऐसी कार्रवाई होगी।
Published on:
11 Jun 2025 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
