
CG Protest: शहर में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर अपने ही सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायक समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। नगर पालिका मुख्य गेट को बंदकर सामने में ही सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद तत्काल मौके पर सीएमओ, तहसीलदार व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सीएमओ को सामने में ही खरी-खोटी सुनाई। चार बिंदु पर कुछ दिन के बाद निराकरण करने का आश्वासन मिला। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
शहर में व्याप्त मूलभूत समस्या सड़क, पानी, नाली, स्ट्रीट लाइट व बस स्टैंड में दीवार उठाने से नाराज कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप नगरपालिका के सामने सोमवार की सुबह 12 बजे धरना प्रदर्शन पर (CG Protest) बैठ गए। विधायक को देखकर उनके समर्थकों की भी भीड़ लगनी शुरू हो गई। इसमें पार्षद सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्य गेट के सामने ही जमीन पर बैठकर सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीएमओ हाय-हाय, मनमानी नहीं चलेगी, तानाशाही नहीं चलेगी सहित नारे लगाए गए। विधायक ब्यास कश्यप का कहना है कि शहर में पानी निकासी, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट खराब, नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण नाराज है। इस समस्या को लेकर सुबह विधायक ब्यास कश्यप नगरपालिका पहुंचे। लेकिन सीएमओ नहीं मिले।
इससे नाराज होकर मुख्य गेट के सामने ही धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। इससे ऑफिस के कर्मचारी अंदर या बाहर तक नहीं आ सके। बाद में इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली। इसके बाद (CG Protest) तत्काल मौके पर तहसीलदार मरावी, नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र पटेल, थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी सदलबल पहुंचे।
मौके पर सीएमओ के पहुंचते ही विधायक सहित उनके कार्यकर्ता खरी-खोटी सुनाने लगे। साथ ही सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी किया गया। इसके बाद विधायक के साथ वार्ता हुई। फिर जिला प्रशासन की टीम के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। चार बिंदू पर जल्द निराकरण करने आश्वासन दिया।
विधायक ब्यास कश्यप का कहना है कि शहर में व्याप्त समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। शहर में अधिकांश जगह स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही है, सभी खराब है। साथ ही बरसात होते ही शहर में पानी निकासी की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई। सीएमओ फोन नहीं उठाते, साथ ही समस्या का समाधान भी नहीं कर रहे हैं। इससे परेशान होकर धरना प्रदर्शन किया गया। चार बिंदू पर आश्वासन दिया गया है। एक बिंदू बस स्टेंड नैला की दीवार तोड़ने पर सहमति नहीं बनी है। यह आम रास्ता है, जल्द इस पर विचार नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
नैला में रोड में चमचमाती सड़क तो बनाया दिया गया हैं लेकिन नाली का निर्माण नहीं किया गया है। इससे बरसात आते ही कई मकानों के सामने मेन रोड मेें तालाब का नजारा रहता है। समस्या का समाधान लंबे समय से नहीं हो रहा था। इसी से परेशान होकर पूर्व पार्षद संतोष भोपालपुरिया बॉटल में पेट्रोल लेकर (CG Protest) पहुंचे। साथ ही कहा कि समस्या का समाधान का आश्वासन नहीं मिला तो नपा कार्यालय के सामने ही आत्मदाह कर लूंगा। इसीलिए पेट्रोल लेकर पालिका पहुंचा हूं। हालांकि वहां पर नाली बनाने की सहमति दी गई।
जिला प्रशासन की टीम पहुंचने के बाद अध्यक्ष के कक्ष में विधायक, सीएमओ व जिला प्रशासन के बीच वार्ता हुई। इसमें एकमात्र मुद्दा नैला बस स्टैंड में दीवार खड़ी करने पर ज्यादा चर्चा हुई। नगरपालिका द्वारा पहले बस स्टेंड के चारों ओर दीवार खड़ी किया गया है। वहां पर पहले दीवार था, वह गिर गया था। उसके जगह में फिर से दीवार पालिका द्वारा बनाया गया। सूत्रों की मानें तो प्लाटिंग के लिए वहीं रास्ता उपयोग किया जा रहा था। अब बंद होने से कुछ लोग नाराज चल रहे थे। इसी टॉपिक पर ज्यादा चर्चा हुई। इस पर सहमति भी नहीं बनी।
Updated on:
25 Jun 2024 12:20 pm
Published on:
25 Jun 2024 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
