
विभाग को ये जानकारी मिलते ही ग्राम किकिरदा की लगाई दौड़, अधिकारी को देखकर लोगों के उड़ गए होश
जांजगीर-चांपा. बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किकिरदा में बाल विवाह की सूचना जैसे ही महिला एवं बाल विकास विभाग को मिली। विभाग की टीम ने विवाह स्थल पहुंचकर शादी रूकवा दी। ग्राम किकिरदा में गजानंद प्रसाद दुबे की नाबालिग पुत्री का विवाह दिव्य कुमार त्रिपाठी पिता शेषराज त्रिपाठी ग्राम बिरकोर जिला महासमुंद के साथ कराई जा रही थी।
इस दौरान विभाग को सूचना मिलते ही विवाह स्थल पहुंच कर शादी रूकवा दी। उनके माता-पिता से मिलकर उन्हें समझाइश दी गई। लड़की के 18 वर्ष पूर्ण होने पश्चात ही शादी करने कहा गया। साथ ही उन्हें शपथ दिलाई गई। कार्रवाई के दौरान महिला बाल विकास परियोजक जैजैपुर पर्यवेक्षक सुनीता नामदेव, प्रतिभा देवांगन, कुमारी लक्ष्मी भारतेंदु, बसंत सिदार एवं अशोक बाई विजय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रेवती चंद्रा एवं धनेश्वरी चौहान एवं थाना बिर्रा से थाना प्रभारी आरके तोड़े, सउनि ललित केशकर, प्रआर किशोर दीवान, आर दीपेंद्र मधुकर उपस्थित थे।
Published on:
01 Mar 2019 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
