4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार संहिता हटी, अब सड़क, नाली समेत रूके अन्य कार्यों को मिलेगी गति

जिले में 77 दिन तक रहा प्रभावशील, कई काम कराने लोगों को करना पड़ा इंतजार

2 min read
Google source verification
जिले में 77 दिन तक रहा प्रभावशील, कई काम कराने लोगों को करना पड़ा इंतजार

आचार संहिता हटी, अब सड़क, नाली समेत रूके अन्य कार्यों को मिलेगी गति

जांजगीर-चांपा. लोकसभा चुनाव के चलते 10 मार्च की शाम को लगी आचार संहिता जिले में सोमवार से हट गई है। जिले में 77 दिन तक आचार संहिता प्रभावशील रहा। जिसके चलते आम लोगों को कई काम कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। अब काम में तेजी आने की उम्मीद है। आचार संहिता हटते ही सोमवार से फिर कलेक्टर जनदर्शन लगना शुरू हो गया।
अब आचार संहिता हटने के बाद नए निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिल सकेगी। नेताओं के साथ ही शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों पर भी आचार संहिता लागू नहीं रहेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। जो आचार संहिता के फेर में लटकी रही। लिहाजा नई स्वीकृति नहीं मिल पाई। अब सरकार गठन के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। केन्द्र की योजना है, इसलिए अब पेंडिंग प्रस्ताव पर जल्द ही केन्द्र शासन ही स्वीकृत करने की उम्मीद है, क्योंकि पीएम मोदी ने इस कार्य को लेकर अफसरों को गंभीर हो करने कहा था। अब इसकी अड़चन समाप्त हो गई है।
जिला मुख्यालय जांजगीर की बात करें तो स्वीमिंग पुल का निर्माण अधर में लटका हुआ है। इसके लिए फंड की समस्या आ गई थी। नगरपालिका के अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए फंड की मंजूरी दी गई थी लेकिन आचार संहिता के कारण फंड जारी नहीं हो रहा था। अब आचार संहिता हटने के बाद फंड रिलीज होने की बात अफसर कर रहे हैं। इसी तरह वार्र्डो में सड़क, नाली के काम भी शुरू होंगे जो आचार संहिता के चलते शुरू नहीं हो पा रहे थे।

ये काम शुरू होंगे
पीएम आवास- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास की किस्त जारी होगी, नए की स्वीकृति मिलेगी।
नकदी परिवहन- अब नकदी परिवहन पर रोक नहीं रहेगी, 50 हजार से अधिक रुपए ले जा सकेंगे।
स्वास्थ्य सेवा- छग शासन के नए हेल्थ स्कीम व अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलेगा।
राशन कार्ड- क्षेत्र में बनने वाले राशन कार्ड, मजदूर कार्ड, उज्जवला योजना के आवेदन लिए जा सकेंगे।