
लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार ( Photo - Patrika )
Crime News: रात में खड़ी ट्रेलर से डीजल चोरी करने एवं रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी डीजल 150 लीटर किमती 14 हजार 100 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपियों का क्षेत्र में इतना आतंक है कि लोग इसके नाम से रिपोर्ट दर्ज कराने से डरते हैं। इसलिए इनके हौसले बुलंद है। अब पुलिस गुंडा फाइल खोलकर सख्त कार्रवाई करेगी।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी विरेन्द्र कश्यप निवासी नैला 9 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 जून को अपने मोटर सायकल से जर्वे से नैला रहा था। रास्ते में ग्राम जर्वे पाली डेम के पास मेन रोड में चीनू पटेल, रवि बरेठ और राजेश पटेल तीनों निवासी औराईकला मेन रोड में खडे़ थे। प्रार्थी का रास्ता रोककर गाली देते हुए जान से मारने के धमकी देकर हाथ मुक्का बेल्ट एवं डंडा से मारपीट किए और प्रार्थी के जेब में रखे 10 हजार रुपए गला में पहना हुआ चांदी का चैन एवं मोबाईल कीमती 35 हजार को लूट लिया और मोटर सायकल को तीनों डंडा में पीट-पीट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में धारा 309 (6), 126 (2), 324 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है। 8 जून को ट्रेलर सीजी 12 बीएन 6615 जो कन्हाईबंद जा रहा था। ग्राम जर्वे पाली डेम के पास पहुंचा था कि नींद लगने के कारण अपने वाहन को रोड किनारे खड़ी गाड़ी में चालक आराम कर रहा था। तभी आरोपियों द्वारा दो मोटर सायकल में आकर डीजल टंकी को तोड़कर तीन अलग-अलग जरीकेन में 50-50 लीटर डीजल चोरी कर भर लिए थे। यानी इस तरह की कई घटना में आरोपी गुंडई करते पकड़े गए।
पुलिस के अनुसार चिनू उर्फ सुरेन्द्र पटेल का औराईकला, पाली, सरखों, जर्वे सहित आसपास क्षेत्र में इतना आतंक है। इसके खिलाफ किसी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने से डरते है। चीनू उर्फ सुरेन्द्र नैली में रहता है। लेकिन बलौदा पुलिस ने पकड़ा है। अब गुंडा फाइल खोल रहे हैं। पहले भी रिपोर्ट दर्ज होने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुरेन्द्र पटेल उर्फ चीनू पिता बेदराम पटेल (25) निवासी औराईकला
रविशंकर बरेठ पिता जय करन बरेठ (18) औराईकला
राजेश पटेल पिता राम दुलारी पटेल (21) औराईकला
Updated on:
10 Jun 2025 01:56 pm
Published on:
10 Jun 2025 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
