1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर के पास जंगल में मिली महिला की लाश, क्षेत्र में लोगों के बीच कौतूहल का विषय…

बलौदा पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम को ग्राम बगडबरी निवासी सुभाष सतनामी ने बलौदा थाने में सूचना दी कि अज्ञात महिला का शव ग्राम खिशोरा के खमदाई मंदिर के पास जंगल में मिली

less than 1 minute read
Google source verification
बलौदा पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम को ग्राम बगडबरी निवासी सुभाष सतनामी ने बलौदा थाने में सूचना दी कि अज्ञात महिला का शव ग्राम खिशोरा के खमदाई मंदिर के पास जंगल में मिली

मंदिर के पास जंगल में मिली महिला की लाश, क्षेत्र में लोगों के बीच कौतूहल का विषय...

जांजगीर-चांपा. बलौदा थानांतर्गत ग्राम खिसोरा के खमदाई मंदिर के पास जंगल में एक महिला की सड़ी गली लाश मिली थी। महिला को पहले जलाया गया है फिर उसे लावारिश हालत में छोड़ दिया गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच करने जुटी हुई है, लेकिन महिला के परिजनों का आज तक सुराग नहीं लगा है। इससे क्षेत्र के लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।
बलौदा पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम को ग्राम बगडबरी निवासी सुभाष सतनामी ने बलौदा थाने में सूचना दी कि अज्ञात महिला उम्र करीब 25 से 30 वर्ष का शव ग्राम खिसोरा के खमदाई मंदिर के पास जंगल में मिली है। जिसे ग्रामीणों ने दोपहर एक बजे देखा। महिला पूरी तरह से जली हुई है और सड़ी गली अवस्था में मिली है। महिला के बदन में काली नारंगी छीटदार साड़ी एवं दोनों हाथ में बजारू कंगन गोल्डन रंग एवं आसमानी लाल चूड़ी पहनी है। पैर में बाजारू पायल एवं बिछिया पहनी है। पैरों के नाखून में लाल नेल पालिश लगाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई की पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि इस तरह की महिला यदि लापता हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

Story Loader