जांजगीर-चांपा. विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर जिले के ६ विधानसभा क्षेत्र में ३००० हजार से अधिक अद्र्ध सैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही जिला बल के अधिकारी व जवान भी रहेंगे। जिससे जिले की १४०६ मतदान केंद्र व खासकर क्रिटिकल बूथों पर विशेष नजर रखने की बात कही जा रही है। सूत्रों की माने तो पहले चरण के चुनाव के बाद फोर्स, जिले में दस्तक देने के साथ ही संबंधित विधानसभा की ओर रवाना हो जाएगी। जिससे मतदान पूर्व वो अपने तय स्थान पर समय से पहुंच कर सफल चुनाव की दिशा में पहल कर सके। विदित हो कि जिले में ३८७ क्रिटिकल बूथ है। जिसपर जागरुकता कार्यक्रम के जरिए मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मतदान को लेकर प्रेरित करने की पहल की जा रही है।