27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिकारियों की मिली भगत से घटिया क्वालिटी की लगा दी गई लाइटें, शिकायत पर कलेक्टर ने सीईओ को दिए ये निर्देश, पढि़ए खबर…

एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाया गया था, लेकिन पंचायत स्तर के अधिकारियों की मिली भगत से इस पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 22 Jun 2018, 2:29 PM IST

अधिकारियों की मिली भगत से घटिया क्वालिटी की लगा दी गई लाइटें, शिकायत पर कलेक्टर ने सीईओ को दिए ये निर्देश, पढि़ए खबर...

अधिकारियों की मिली भगत से घटिया क्वालिटी की लगा दी गई लाइटें, शिकायत पर कलेक्टर ने सीईओ को दिए ये निर्देश, पढि़ए खबर...

जांजगीर-जैजैपुर. जनपद पंचायत जैजैपुर में गौण खनिज मद की राशि से कई ग्राम पंचायतों में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी थीं। इसके लगाने की एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाया गया था, लेकिन पंचायत स्तर के अधिकारियों की मिली भगत से इस पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया घटिया क्वालिटी की लाइटें लगा दी गईं, जिससे लाइट लगते के साथ ही खराब होने लगीं। इस मामले की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को जांच कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद इसकी जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है।

गौरतलब है कि जैजैपुर जनपद पंचायत को गौण खनिज मद सत्र 2015-16 में 1.67 करोड़ रुपए मिले थे। साल 2017-18 में जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठठारी, लोहराकोट, मलनी, खजुरानी, भोथीडीह और रायपुरा में जनपद पंचायत से प्रस्ताव पास कर व जिला पंचायत के अनुमोदन से स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्य किया जा रहा है।

Read More : Breaking : रफ्तार ऐसी कि संभल नहीं सका स्टीयरिंग और एनएच पर भिड़ गई दो बसें, 11 यात्री घायल

इस कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत सामने आई है। इसमें घटिया क्वालिटी की लाइट सहित अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। इसके चलते लगने वाली लाइट अभी से खराब होने लगी हैं। ग्राम पंचायत के सचिव सरपंचों से मिली जानकारी के मुताबिक जो स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं उसमें मात्र एक लाइट की कीमत 9 हजार रुपए से अधिक है। इतनी महंगे दाम पर लाइट खरीदने के बाद भी यदि वह कुछ दिन चलकर खराब हो जाए तो उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठना वाजिब है।

जपं उपाध्यक्ष ने की सीईओ से शिकायत
गौण खनिज मद से प्राप्त राशि के संबंध में जनपद पंचायत जैजैपुर के उपाध्यक्ष चंद्रकुमार चंद्रा ने जिला पंचायत सीईओ से शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में बताया कि स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है।

दो पंचायतों ने काम करने से किया इंकार
जानकारी के मुताबिक उक्त ग्राम पंचायतों में रायपुरा और भोथिडीह ग्राम पंचायत ने लाइट लगाने का कार्य करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि यह राशि स्ट्रीट लाइट की जगह यदि मूलभूत विकास कार्यों के लिए दिया जाता तो अधिक विकास होता। उनका कहना है कि इतनी लागत से घटिया लाइट लगाने से अच्छा तो वह कार्य ही न कराएं।

इन पंचायतों को मिली इतनी राशि
गौण खनिज मद से जिन पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है, उसमें ग्राम पंचायत ठठारी को 49 लाख, लोहराकोट को 30 लाख, रायपुरा को 29 लाख, भोथिडीह को 25 लाख, मलनी को 20 लाख और खजुरानी को 14.50 रुपए आवंटित किए गए हैं।

मानकों का नहीं ध्यान
करोड़ो रुपए की लागत से इन पंचायतों में स्ट्रीट लाइट तो लगा दी गई है, लेकिन पंचायत के जिम्मेदारों ने मानकों का ध्यान नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ खंभों में स्ट्रीट लाइट लगाकर अपना कोरम पूरा कर दिया। जबकि नियम के मुताबिक हर खंभों से अर्थिंग के लिए जेई वायर के साथ पाइप नीचे खोदकर लगना था। साथ ही प्रत्येक खंभों में स्ट्रीट लाइट को बंद चालू करने के लिए स्वीच बोर्ड भी लगना था। यह कहीं भी नहीं कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग