4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालिका अभी भी नहीं दिया ध्यान तो विवेकानंद मार्ग की बची हरियाली भी हो जाएगी गायब, पढि़ए खबर…

- महंगे शो-प्लांट के कई जगह केवल ठूंठ ही आ रहे नजर

2 min read
Google source verification
पालिका अभी भी नहीं दिया ध्यान तो विवेकानंद मार्ग की बची हरियाली भी हो जाएगी गायब, पढि़ए खबर...

पालिका अभी भी नहीं दिया ध्यान तो विवेकानंद मार्ग की बची हरियाली भी हो जाएगी गायब, पढि़ए खबर...

जांजगीर-चांपा. विवेकानंद मार्ग की सुंदरता बढ़ाने रोड डिवाइडर पर लगे महंगे शो प्लांट भीषण गर्मी में पानी के बिना सूख रहे हैं। डेढ़ दर्जन से भी अधिक पौधों के केवल ठूंठ ही बचे हैं। नपा पौधों में नियमित रूप से पानी डालने ध्यान नहीं दे रही है जिससे जीवित बचे पौधे भी मुरझाने लगे हैं। समय रहते अगर ध्यान नहीं दिया गया तो विवेकानंद मार्ग की बची हरियाली भी गायब हो सकती है।

लगाए गए पौधों की रखवाली नहीं हो पा रही है तो नगर को सुंदर बनाने की कल्पना भी पालिका के जिम्मेदार करते होंगे ऐसा नहीं लगता है। विवेकानंद मार्ग पर तकरीबन ढाई-तीन साल पहले कचहरी चौक से लेकर बीटीआई चौक तक रोड डिवाइडर का सौंदर्यीकरण कर हरियाली बिखेरने के लिए स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा शोभादार पौधे रोपे गए थे। बीच में हरी घास भी लगाई गई है, लेकिन देखरेख के अभाव में पौधे और हरियाली गायब होने लगे हैं।

पूर्व में डिवाइडर में पौधों की रक्षा के लिए लगाए लोहे के बेरिकेड्स को चोर चोरी कर ले गए थे। तब तत्कालीन कलेक्टर ने उक्त डिवाइडर को चौड़ीकरण कर कायाकल्प कराया गया था और बाद में महंगे शोभादार पौधे भी रोपे गए थे। इसके एक वर्ष बाद तक यहां की स्थिति ठीक ठाक थी, परन्तु वर्तमान में अब इसमें लगे अधिकांश पौधे देख-रेख के अभाव में नष्ट होने लगे हैं।

Read More : शादी के लिए युवती को पंसद करने पहुंचा था युवक, बना लिया अश्लील फोटो, अब सउदी अरब से कर रहा वायरल

नियमित पानी नहीं डालने के कारण पौधे सूख कर ठूंठ में बदल गए हैं। कभी-कभार नपा के कर्मचारी ट्रैक्टर से इन पौधों पर पानी डालते दिख जाते हैं जिससे धीरे-धीरे यहां की हरियाली नष्ट हो रही है।

मवेशी भी पहुंचाते हैं पेड़ों को नुकसान
डिवाइडर में लगे पौधों को आवारा मवेशी भी नुकसान पहुंचाते हैं। डिवाइडर में पौधों को सुरक्षित रखने लोहे के एंगल लगाए गए हैं लेकिन बीच-बीच में जगह होने से आवारा मवेशी डिवाइडर पर चढ़ जाते हैं और हरी घास और पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। आवारा मवेशियों की धरपकड़ को लेकर भी नपा उदासीन है। इससे सड़क दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।