11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO- 102 को लगाया गया फोन, पर नहीं मिला कोई जवाब, महिला को ऑटो में ले जाया जा रहा था अस्पताल, फिर हुआ ऐसा…

महिला व बच्चे की हालत अभी डाक्टर ठीक बता रहे हैं। कई महिनों से 102 वाहन का टायर पूरी तरह से खराब हो चुका है पर टायर को बदला तक नही जा रहा है।

2 min read
Google source verification
102 को लगाया गया फोन, पर नहीं मिला कोई जवाब, महिला को ऑटो में ले जाया जा रहा था अस्पताल, फिर हुआ ऐसा...

जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह मे महतारी एक्सप्रेस 102 के आभाव में महिला को आटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया जा रहा था तभी बीच रास्ते मे महिला ने बालक को जन्म दे दिया। मामला ग्राम पंचायत बम्हनीडीह के आश्रित ग्राम भदरीपाली निवासी जोगनी बाई धनवार पति ईस्वर धनवार उम्र 30 वर्ष ने आटो मे बच्चे को जन्म दिया है।

जोगनी बाई के परिजनों ने बताया कि कई बार उनके द्वारा महतारी एक्सप्रेस 102 पर फोन किया गया पर किसी तरह का जवाब नही मिला और इधर महिला की हालत भी खराब हो रही थी इस वजह से उन्होंने एक तीन पहिया ऑटो से महिला को बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ला रहे थे तभी महिला ने एक नन्हें बालक को जन्म दे दिया। महिला व बच्चे की हालत अभी डाक्टर ठीक बता रहे हैं। कई महिनों से 102 वाहन का टायर पूरी तरह से खराब हो चुका है पर टायर को बदला तक नही जा रहा है। इसकी जानकारी वाहन चालकों के द्वारा जिला के 102 वाहन के प्रभारी रवि यादव को कई बार देने की बात कह रहे है पर यादव के द्वारा इस ओर ध्यान तक नही दिया जा रहा है जिसे महतारियों को इसकी सुविधा नसीब नहीं हो पा रही है।

सरकार लूट रही वाहवाही
वहीं सरकार 102 व 108 वाहन के नाम से वाहवाही लूटने मे लगी है पर इसका लाभ लोगों को नही मिल पा रही है। लोगो का कहना है कि आज 102 नसीब नहीं होने से उन्हें बस्तर की याद आ गई। लोगो का कहना था कि आये दिन पेपर मे पढऩे को मिला था कि वहां रह रहे आदिवासी को सरकार कि सुविधा का लाभ नही मिलता पर अब तो जांजगीर मे भी 102 व 108 की सुविधा नहीं मिल रही है।

Read More : VIDEO- पिकअप ने स्कूटी को मारी ठोकर, इलाज के दौरान दो महिलाओं ने तोड़ा दम, शहर में मातम

नही मिल रही है सुविधा

जिले मे महतारी एक्सप्रेस 102 व संजीवनी 108 की हालत इतनी खराब है की लोगों को इसका लाभ तक नहीं मिल पा रही है। वहीं शासन से करोड़ों रूपये लोगो को लाभ देने के एवज मे ठेका कंपनी ले रही है पर इसकी जमीनी सच्चाई कुछ और ही है

-वाहन का टायर खराब हो चुका है। इस कारण 102 नहीं पहुंच पाई, पर 108 को भेजा गया था उतने तक महिला को अस्पताल लाया जा चुका था। बच्चे का जन्म किसमें हुआ इसकी जानकारी नही है। आज देर शाम तक गाड़ी का टायर बदल दिया जायेगा। रवि यादव- जिला प्रभारी जांजगीर चाम्पा

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग