2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किराना दुकान में खपा रहे थे 50 रुपए का नकली नोट, एक पकड़ाया, दूसरा फरार

Fake Note: किराना दुकान में नकली नोट खपाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरा फरार हो गया है।

2 min read
Google source verification
किराना दुकान में खपा रहे थे 50 रुपए का नकली नोट, एक पकड़ाया, दूसरा फरार

किराना दुकान में खपा रहे थे 50 रुपए का नकली नोट, एक पकड़ाया, दूसरा फरार

जांजगीर-चांपा. खोखसा फाटक के पास एक दुकान में नकली नोट खपाते एक युवक को दुकानदार ने पकड़ा। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके कब्जे से साढ़े छह सौ रुपए का नकली नोट बरामद किया गया। वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है।

Read More: निकाय चुनाव प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं व उम्मीदवारों की बैठक, टिकट बंटवारे पर हुई चर्चा
नैला चौकी अंतर्गत खोखसा फाटक के पास आनंद राम चंदेल का किराना का दुकान है। इसी दुकान में दो युवक शुक्रवार की दोपहर को पहुंचे। 50 रुपए का नकली नोट निकालकर चाकलेट मांगा। दुकान में आनंद राम की पत्नी शतरूपा चंदेल थी। नकली नोट को हाथ में पकड़ते ही शंका हुआ। वह दुकान से लगे अपने घर में जाकर पति को इसकी जानकारी दी। तुरंत आनंद राम पहुंचा और उस युवक को पकड़ लिया। उसे कहा कि यह नकली नोट क्यों खपा रहे हो। वह युवक डर गया। इतने में खोखसा फाटक में तैनात ट्रैफिक के जवान अनिल कुर्रे को इसकी जानकारी दी गई।

Read More: टिकट को लेकर टीटी से विवाद, यात्रियों ने ट्रेन के सामने खड़े होकर किया हंगामा
अनिल कुमार ने नैला चौकी में जानकारी दी। फिर चौकी प्रभारी सदलबल मौके पर पहुंचे। जहां करमंदा निवासी विष्णु दास वैष्णव (25) को पकड़ा। साथ ही दूसरा आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस उसे अभी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दूसरे आरोपी की पतासाजी भी की जा रही है। पकड़े गए नकली नोट में 50 रुपए के 11 नोट हैं।

गिरफ्तार के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरा आरोपी अभी फरार है। पूछताछ के दौरान नकली नोट के मुख्य सरगना का खुलासा हो सकता है। वर्तमान में 50 रुपए का नोट बनाकर बाजार में खपाते थे। 500 रुपए के नोट बनाने के फिराक में थे। उसके पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अभी फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है।

महिला की सूझबूझ से पकड़ा गया युवक
नकली नोट खपाते करमंदा निवासी विष्णु दास पकड़ा गया। वह एक महिला की सूझबूझ से ही पकड़ी गई। नकली नोट को हाथ में पकड़ते ही उसे देखी और परखी। शंका हुई तो पति के पास पहुंचकर नोट को दिखाई। इतने में पति ने घर से बाहर आकर एक को पकड़ लिया।

Story Loader