
opreshan karate doctore
अब सीएस के प्रयास से लगातार सुविधा के साथ-साथ संसाधन में भी इजाफा हो रहा है। इसका लाभ आगे जिलेवासियों को मिलेगा।
जिले का ४५ वर्षीय व्यक्ति पिछले दो माह से दर्द से काफी परेशान था। वह इसका इलाज स्थानीय व छोटे अस्पताल में करा रहा था। लेकिन पथरी होने का पता नहीं चल पाने से दर्द से परेशान था। इसी दौरान वह जिला अस्पताल पहुंचा। जहां सर्जन डॉ. आकाश राणा व डॉ. यूके मरकाम द्वारा इलाज शुरू किया गया। इसी दौरान सोनोग्राफी जांच करने पर पित्त की थैली में पथरी बताया गया। इस पथरी को ऑपरेशन कर निकालना बहुत जरूरी था। सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. युके मरकाम और डॉ. आकाश राणा ने बिना समय गवाएं, डॉ. अनिल जगत व डॉ. शोभाराम बंजारे की मदद से पित्त की थैली का सफल ऑपरेशन किया। इसमें लगभग लगभग 2 सेंटीमीटर का पत्थर को बाहर निकाला गया। यह जिला अस्पताल का सफल पहला ऑपरेशन 2 घंटे तक चला। ऑपरेशन थिएटर के सभी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बता दे की पहले भी जिला अस्पताल में कुछ दिन पहले ही किडनी के पथरी का भी सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। इस तरह के ऑपरेशन पहले बड़े-बड़े अस्पतालों में ही हुआ करते थे, किन्तु जिला अस्पताल के सर्जन और सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत के प्रयास से जिला अस्पताल में भी बड़े-बड़े ऑपरेशन होने लगे है। इस तरह के ऑपरेशन होना जिला अस्पताल में होना जिलेवासियों के लिए वरदान साबित होगा।
जिला अस्पताल में अब बढ़ रही सुविधा
सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत का कहना है की अस्पताल की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हंै। पित्त की थैली में पथरी का सफल ऑपरेशन जिला अस्पताल में पहली बार किया गया। इसके लिए अन्य सुविधा का भी लगातार विस्तार जिला अस्पताल में हो रहा है।
-------
Published on:
02 Feb 2023 09:07 pm

बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
