
जिले को मिली केन्द्रीय विद्यालय भवन की सौगात
जांजगीर-चांपा. मुनुंद रोड में बनाए गए केन्द्रीय विद्यालय के नव निर्मित भवन का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले की उपस्थिति में भवन का लोकार्पण किया गया। ज्ञात हो कि पिछले ५ साल से यह भवन पालिटेक्निक भवन के पास संचालित हो रहा था।
मंगलवार को केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने इस अवसर पर कहा कि अब बच्चों को एक सर्वसुविधा युक्त भवन में पढाई करने का अवसर मिलेगा। यहां बच्चों को एक अच्छा माहौल मिलेगा। केन्द्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र के साथ ही युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। इस विद्यालय के आगे भी जो आवश्यकताएं होगी, उन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। वही जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरवंश ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों को नवनिर्मित भवन मिला, निश्चित ही इससे इन सभी को सुविधा होगी। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षकों सहित अन्य समस्याओं के भी जल्द ही निराकरण कराए जाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय के लिए जो भी जरूरत पड़ेगी उसका निराकरण जल्द ही किया जाएगा। नवनिर्मित केन्द्रीय विद्यालय १६ करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। जहां खेल का मैदान सहित अन्य सारी सुविधा उपलब्ध है।
बड़े शहर के केन्द्रीय विद्यालय की सुविधा मिलेगी
रायपुर से आए केन्द्रीय विद्यालय के आयुक्त ने बताया कि मुनुंद रोड में नवनिर्मित केन्द्रीय विद्यालय में सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है। यहां सभी सुविधा उपलब्ध है एवं भवन बहुत बड़ा बनाया गया है। यहां सभी विषय के लैब भी है। जल्द ही कंप्यूटर भी हम लोगों के तरफ से प्रदान किया जाएगा।
परीक्षा के बाद होगा शिफ्ट
अभी केन्द्रीय विद्यालय में परीक्षा चल रहा है। परीक्षा फरवरी माह भर तक चलेगा। परीक्षा के बाद ही जल्द ही पालिटेक्निक भवन से नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
Published on:
26 Feb 2019 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
